ताल मेमोरियल -R-3-4-5 - वापसी की रोचक दास्तान !!
01/10/2016 -ताल मेमोरियल के पिछले तीन चक्र आनंद के लिए तीन अलग अलग परिणाम लेकर आए , एक ड्रॉ ,एक हार और एक जीत लेकिन साथ ही साथ नजर आया अनुभव और वापसी का जबरजस्त जज्बा , पाँच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद अब शायद अपने परिणाम की चिंता करना छोड़ वापस अपने खेल में वह सब कुछ प्रयोग करना चाहते है जो वो शायद वे 10 साल पहले करते थे आनंद नें एक बार मुझसे कहा था की मैंने बहुत पहले ही खेल में यह सीख लिया था की आपको पिछला खराब मैच भूलना होगा और मैंने इसे अपनी आदत बना लिया ! आज का मैच आनंद के लिए कुछ ऐसा ही रहा वो सिसिलियन रोसोलिमों में शुरुआत से ही बेहतर थे और फिर अंत में उनका खेल कुछ महान ताल को समर्पित रहा एक मोहरे के बदले 4 प्यादे ! आगे आप खुद समझदार है देखे यह लेख और गिरकर उठने की यह कला भी अपनाए !