chessbase india logo

ओलंपियाड R -10-11- कुछ नें पदक जीते तो बाकी ने दिल !!

by निकलेश जैन - 14/09/2016

अपने देश का प्रतिनिधित्व करना ,कोई लक्ष्य बनाना और उसके लिए जी जान से जुट जाना , प्रतिभाशाली साथियों का  साथ होना ,एक अनुभवी और योग्य प्रशिक्षक का होना , समय आने पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करना ,दबाव के लम्हो में भी खुद पर भरोसा रखना ,खेल की हर चाल का आनंद उठाना ,हार जीत की भावना से परे अपने प्रतिद्वंदी का भी सम्मान करना और अपना सर्वश्रेस्ठ देने की कोशिश करना ।  अगर  परिणाम को एक तरफ रखकर हम सोचे तो इस  पैमाने पर 176 देशो से आए वह सभी 2245 खिलाड़ी ही बाकू के विजेता है ,पदक तो सिर्फ यह बताने के लिए है की किसने सबसे ज्यादा मेहनत की पर इससे जो नहीं जीते उनका महत्व कम नहीं हो जाता ,उन सभी खिलाड़ियों के एक साथ एक जगह होने से जो विश्व भर की विभिन्न संस्कृतियों का आपस में मेलजोल हुआ ,जिस प्रेम और मुस्कान का आदान प्रदान हुआ वह अमूल्य है और दरअसल सही मायनों मैं बाकू नें इन सभी पैमानो पर अपना नाम सर्वश्रेस्ठ ओलंपिक के तौर पर सभी के दिलो में अंकित कर लिया , अंतिम दो चक्रो में भारतीय टीम नें दो ड्रॉ खेले और हम पुरुष वर्ग में चौंथे और पांचवे स्थान पर रहे । ये भी क्या कम है !!भविष्य हमारा है !!

बाकू शतरंज ओलंपियाड अमेरिका और चीन नें जीते स्वर्ण 

भारत पुरुष वर्ग में चौथे और महिला वर्ग में पांचवे स्थान पर रहा

 

सबसे पहले देखते है राउंड 10 मे क्या हुआ 

 

10वां राउंड -हरिकृष्णा नें कर्जाकिन को पराजित किया ! रूस से ड्रॉ 

10वें राउंड में भारतीय पुरुष टीम नें विश्व नंबर एक टीम रूस को बराबरी पर रोक कर एक अंक तो बनाया था पर   पदक की दौड़ में भारत को अंतिम मैच में एक बड़ी जीत की दरकार थी  ,महिलाओ नें भी  तीसरी वरीयता प्राप्त उक्रेन को बराबरी पर रोक कर अपनी उम्मीद बरकरार रखी थी । इस तरह अब अंतिम चक्र के पहले भारत के लिए लक्ष्य बिलकुल साफ था किसी भी कीमत पर एक बड़ी जीत दर्ज करनी ही होगी और सिर्फ तब ही पदक के रास्ते भारत के लिए खुलेंगे ।  विश्व के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों से सजी रूस टीम सामने थी और ऐसे में पुरुष टीम के नायक रहे हरिकृष्णा जिन्होने पहले बोर्ड पर सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए आगामी विश्व चैंपियनशिप में मेगनस कार्लसन के प्रतिद्वंदी सुपर ग्रांड मास्टर कर्जाकिन सेरजी को पराजित कर सभी को चौंका दिया ।

हरिकृष्णा नें ना सिर्फ भारत की हार टाली बल्कि भारत की पदक की उम्मीद को भी ज़िंदा रखा 

[Event "Baku Chess Olympiad | Open"]
[Site "chess24.com"]
[Date "2016.09.12"]
[Round "10.1"]
[White "Harikrishna, P."]
[Black "Karjakin, Sergey"]
[Result "1-0"]
[WhiteElo "2752"]
[BlackElo "2769"]
[PlyCount "87"]
[EventDate "2016.??.??"]
[WhiteTeam "India"]
[BlackTeam "Russia"]
[WhiteTeamCountry "IND"]
[BlackTeamCountry "RUS"]
[WhiteClock "0:38:02"]
[BlackClock "0:55:40"]

1. e4 e5 2. Nf3 Nc6 3. Bc4 Bc5 4. O-O Nf6 5. d3 O-O 6. h3 d6 7. c3 h6 8. Re1 a5
9. Bb3 Re8 10. Nbd2 Be6 11. Ba4 Ba7 12. Nf1 Rb8 13. Bb5 Bd7 14. Ng3 Ne7 15.
Bxd7 Qxd7 16. d4 Ng6 17. Be3 exd4 18. Bxd4 Bxd4 19. cxd4 a4 20. Rc1 d5 21. e5
Nh7 22. Nh2 Ng5 23. Nh5 a3 24. b4 Ne6 25. Qd2 Ng5 26. Ng4 Qf5 27. Nhf6+ Kh8 28.
Nxe8 Rxe8 29. Rxc7 Nf4 30. Qe3 Nge6 31. Rc3 Qg6 32. Qg3 Ra8 33. Kh2 h5 34. Ne3
Qh7 35. Rec1 Qe4 36. Rc8+ Rxc8 37. Rxc8+ Kh7 38. Qf3 Qxf3 39. gxf3 Nxd4 40. Rc7
b5 41. Rxf7 Nde6 42. Rd7 d4 43. Nc2 d3 44. Ne1 1-0

दूसरे बोर्ड पर भास्करन अधिबन पूर्व विश्व विजेता व्लादिमीर क्रामनिक से पराजित हो गए पर फिर भी उन्होने एक शानदार मैच खेला । तीसरे बोर्ड पर विदित नें आज रूस के दिग्गज इयान नेपोमनियातची को ड्रॉ पर रोका । भारत के लिए इस प्रतियोगिता की एक महत्वपूर्ण कड़ी चौंथे बोर्ड पर सेथुरमन एसपी का रहना रहा है कल की हार से उबरते हुए उन्होने आज पूर्व विश्व रेपिड विजेता अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक को बराबरी पर रोक लिया ।

भारतीय महिलाओं नें  उक्रेन से 2-2 से ड्रॉ खेला । पहले बोर्ड पर हारिका नें अन्ना मुजयचूक से ड्रॉ खेला तो दूसरे बोर्ड पर पदमिनी  नें मारिया मुजयचूक से, तीसरे बोर्ड पर तनिया नें नतालिया को पराजित किया चौंथे बोर्ड पर सौम्या स्वामीनाथन को हार का मुह देखना पड़ा इस प्रकार भारतीय टीम के दोनों मैच बराबरी पर समाप्त  हुए । 

 

 


 

11 वां राउंड - एक और ड्रॉ  और भारत पुरुष वर्ग में चौथे और महिला वर्ग में पांचवे स्थान पर रहा

 

बाकू ,अजरबैजान । 176 देशो की प्रतिभागिता वाले 42वें शतरंज ओलंपियाड में भारत पुरुष वर्ग में चौंथे और महिला वर्ग में पांचवे स्थान पर रहा ।  अंतिम निर्णायक मुक़ाबले में भारत को महिला और पुरुष दोनों ही टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी और ड्रॉ से ही संतोष करना पड़ा । पहले छह चक्रो के बाद शीर्ष पर चल रही भारतीय टीम नें अंतिम पाँच चक्र में 1 जीत ,दो ड्रॉ ही दर्ज की और उसे इस दौरान दो बार हार का सामना करना पड़ा । भारत से जीतने वाली दोनों टीम अमेरिका और उक्रेन नें 20 अंको के साथ क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता वंही भारत से ड्रॉ करने वाली विश्व नंबर एक टीम रूस नें 18 अंको के साथ कांस्य पदक जीता । पूरी प्रतियोगिता में भारत नें बेहतर खेल दिखाया पर पदक की दौड़ में भारत अंतिम 3 मैच में एक भी बड़ी जीत दर्ज नहीं कर सका हालांकि 9वी वरीयता प्राप्त टीम नें उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया ।

 नॉर्वे के खिलाफ हरिकृष्णा नें पहले बोर्ड पर विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को अंक बांटने पर विवश कर दिया और टीम की जीत की उम्मीद जगा दी थी

[Event "Baku Chess Olympiad | Open"]
[Site "chess24.com"]
[Date "2016.09.13"]
[Round "11.1"]
[White "Harikrishna, P."]
[Black "Carlsen, Magnus"]
[Result "*"]
[WhiteElo "2752"]
[BlackElo "2857"]
[PlyCount "93"]
[EventDate "2016.??.??"]
[WhiteTeam "India"]
[BlackTeam "Norway"]
[WhiteTeamCountry "IND"]
[BlackTeamCountry "NOR"]
[WhiteClock "0:32:22"]
[BlackClock "0:40:07"]

1. e4 e5 2. Nf3 Nc6 3. Bc4 Bc5 4. O-O d6 5. c3 Nf6 6. d3 h6 7. Re1 O-O 8. h3 a6
9. Bb3 b5 10. Nbd2 Bb6 11. Nf1 Ne7 12. a4 Rb8 13. d4 Ng6 14. Be3 exd4 15. Bxd4
c5 16. Bxf6 Qxf6 17. axb5 axb5 18. Ne3 Qd8 19. Nd5 Bb7 20. Nxb6 Qxb6 21. Bd5
Rfe8 22. Bxb7 Rxb7 23. Qd2 Rbe7 24. Rad1 Re6 25. Re3 Qc6 26. Qd5 Qxd5 27. Rxd5
f6 28. Rd1 Ra8 29. b4 Rae8 30. Rde1 Kf7 31. g3 Ne7 32. Rb1 f5 33. e5 cxb4 34.
exd6 Rxe3 35. fxe3 Nc6 36. d7 Rxe3 37. Nd4 Nd8 38. Kf2 Rxc3 39. Rxb4 Rc5 40.
Rxb5 Rxb5 41. Nxb5 Ke7 42. Nd4 g6 43. h4 h5 44. Kf3 Kxd7 45. Kf4 Ne6+ 46. Nxe6
Kxe6 47. Kf3 *

 

विदित नें आज प्रतियोगिता की अपनी छठी जीत दर्ज करते हुए आर्यन तारी को पराजित किया

[Event "Baku Chess Olympiad | Open"]
[Site "chess24.com"]
[Date "2016.09.13"]
[Round "11.3"]
[White "Vidit, Santosh Gujrathi"]
[Black "Tari, Aryan"]
[Result "1-0"]
[WhiteElo "2669"]
[BlackElo "2570"]
[PlyCount "89"]
[EventDate "2016.??.??"]
[WhiteTeam "India"]
[BlackTeam "Norway"]
[WhiteTeamCountry "IND"]
[BlackTeamCountry "NOR"]
[WhiteClock "0:53:09"]
[BlackClock "0:25:46"]

1. d4 Nf6 2. c4 g6 3. f3 d5 4. cxd5 Nxd5 5. e4 Nb6 6. Nc3 Bg7 7. Be3 O-O 8. Qd2
Nc6 9. O-O-O Qd6 10. Kb1 Rd8 11. Nb5 Qd7 12. d5 a6 13. Nc3 Qe8 14. Qc1 Na5 15.
h4 e6 16. Bf4 Qe7 17. Bg5 f6 18. Bd2 Nac4 19. Bxc4 Nxc4 20. Nge2 c6 21. dxc6
bxc6 22. h5 e5 23. hxg6 hxg6 24. Bh6 Bh8 25. Rxd8+ Qxd8 26. b3 Rb8 27. Na4 Be6
28. Ka1 Nb6 29. Rd1 Qe8 30. Nc5 a5 31. Nxe6 Qxe6 32. Be3 Bg7 33. Qd2 c5 34.
Bxc5 a4 35. Qd6 Qxd6 36. Rxd6 Na8 37. bxa4 Bf8 38. Rc6 Bxc5 39. Rxc5 Kf7 40.
Nc3 Nb6 41. a5 Nd7 42. Rc7 Ke7 43. Rc6 Ra8 44. Nd5+ Kd8 45. a6 1-0

वंही अधिबन नें आज जॉन लुडविंग से ड्रॉ खेला

 

आज एक बार फिर बात सेथुरमन पर आकर टिक गयी और वो दबाव में इस बार गलती कर बैठे और अपने से काफी कम रेटिंग वाले उरकेडाल फ़्रोड़े से हार गए और  भारत का मैच नॉर्वे से ड्रॉ हो गया ।

भारतीय महिलाओं नें आज अमेरिका से 2-2 से ड्रॉ खेला । पहले बोर्ड पर हारिका नें इरिना कृष से ड्रॉ खेला 

                            दूसरे बोर्ड पर पदमिनी आज पाइकिड्जे नाजी से पराजित हो गयी

[Event "Women's Baku Chess Olympiad"]
[Site "chess24.com"]
[Date "2016.09.13"]
[Round "11.2"]
[White "Padmini, Rout"]
[Black "Paikidze, Nazi"]
[Result "0-1"]
[WhiteElo "2408"]
[BlackElo "2366"]
[PlyCount "80"]
[EventDate "2016.??.??"]
[WhiteTeam "India"]
[BlackTeam "United States"]
[WhiteTeamCountry "IND"]
[BlackTeamCountry "USA"]
[WhiteClock "0:31:16"]
[BlackClock "0:31:45"]

1. e4 c6 2. d4 d5 3. e5 Bf5 4. Nf3 e6 5. Be2 h6 6. O-O Ne7 7. Nbd2 Nd7 8. Nb3
g5 9. a4 Bg7 10. a5 Qc7 11. Ne1 c5 12. c3 Nc6 13. a6 b6 14. f4 c4 15. Nd2 Ne7
16. Bh5 O-O-O 17. Bxf7 Rdf8 18. Bh5 gxf4 19. Ndf3 Be4 20. Nh4 Rhg8 21. Bg4 Qc6
22. Bh3 Ng6 23. Nxg6 Bxg6 24. Nf3 Be4 25. Qa4 b5 26. Qb4 Bxf3 27. Rxf3 Bxe5 28.
dxe5 Nxe5 29. Rf1 Kd7 30. Bd2 Nd3 31. Qa5 Qc5+ 32. Kh1 f3 33. g3 h5 34. Rae1
Nxe1 35. Rxe1 f2 36. Rf1 h4 37. Kg2 hxg3 38. hxg3 d4 39. cxd4 Qd5+ 40. Kh2 Rh8
0-1

 

तीसरे बोर्ड पर तनिया नें अन्ना जटोन्स्किह को लगभग ड्रॉ मुक़ाबले में पराजित कर दिया

[Event "Women's Baku Chess Olympiad"]
[Site "chess24.com"]
[Date "2016.09.13"]
[Round "11.3"]
[White "Zatonskih, Anna"]
[Black "Tania, Sachdev"]
[Result "0-1"]
[WhiteElo "2449"]
[BlackElo "2402"]
[PlyCount "156"]
[EventDate "2016.??.??"]
[WhiteTeam "United States"]
[BlackTeam "India"]
[WhiteTeamCountry "USA"]
[BlackTeamCountry "IND"]
[WhiteClock "0:02:54"]
[BlackClock "0:03:19"]

1. d4 Nf6 2. c4 e6 3. Nc3 Bb4 4. Qc2 O-O 5. a3 Bxc3+ 6. Qxc3 d5 7. Bg5 b6 8. e3
dxc4 9. Bxc4 Bb7 10. f3 Nbd7 11. Ne2 Rc8 12. Qd3 c5 13. O-O cxd4 14. exd4 Qe7
15. Nc3 Rfd8 16. Qe2 Nf8 17. Rad1 h6 18. Bc1 Nd5 19. Ne4 Ng6 20. Ba2 Ngf4 21.
Bxf4 Nxf4 22. Qe3 Qc7 23. Nc3 Rd7 24. Rd2 Rcd8 25. Rfd1 Nd5 26. Nxd5 Bxd5 27.
Bb1 Bb7 28. Qd3 g6 29. Qe3 Kg7 30. Ba2 Bd5 31. Qe5+ f6 32. Qxc7 Rxc7 33. Bxd5
Rxd5 34. Kf2 Kf7 35. Ke3 h5 36. g3 Ke7 37. f4 b5 38. Rd3 a5 39. Rc3 Rcd7 40. b4
axb4 41. axb4 e5 42. fxe5 fxe5 43. Rcd3 Ke6 44. Ke4 Rc7 45. dxe5 Rxe5+ 46. Kf3
Rf7+ 47. Kg2 Re2+ 48. Kg1 Rff2 49. Rd6+ Kf7 50. Rd7+ Kf6 51. Rf1 Rxf1+ 52. Kxf1
Re4 53. Rd6+ Kf7 54. Rb6 Rxb4 55. Kf2 Rb3 56. Kg2 b4 57. Kh3 Rb2 58. Rb7+ Kf6
59. Rb6+ Kf5 60. Rb5+ Kf6 61. Rb6+ Kg5 62. Rb5+ Kh6 63. Rb6 b3 64. g4 Kg5 65.
Rb5+ Kf4 66. gxh5 gxh5 67. Rxh5 Rd2 68. Rb5 b2 69. Rb8 Kf3 70. Rb7 Rc2 71. Rb8
Kf4 72. Rb7 Ke3 73. Kg3 Kd2 74. h4 Kc1 75. h5 Rc4 76. h6 b1=Q 77. Rxb1+ Kxb1
78. h7 Rc8 0-1

 

चौंथे बोर्ड पर सौम्या स्वामीनाथन को जीत के करीब पहुँच कर गलती कर गयी और नेमकोवा केथ्रीना से ड्रॉ पर सहमत होना पड़ा । भारतीय महिला टीम में निश्चित तौर पर शीर्ष भारतीय खिलाड़ी कोनेरु हम्पी की कमी खली । महिला वर्ग में चीन नें 20 अंको से साथ स्वर्ण ,पोलेंड और उक्रेन नें 17 अंको के साथ क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते वंही रूस और भारत 16 अंको के साथ चौंथे और पांचवें स्थान पर रहे ।

भारतीय टीम के लिए सांत्वना देने वाली बात यह रही की टीम को पुरुष वर्ग में ग्रुप ए की सर्वश्रेस्ठ टीम का खिताब मिला वंही महिला वर्ग में भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा ।हरिकृष्णा अब 10 अंको की बढ़त के साथ अपनी सर्वश्रेस्ठ विश्व रेंकिंग में 11 वे स्थान पर पहुँच गए है वंही अधिबन 51वे और विदित 56वे स्थान पर आ गए है ।वंही हारिका विश्व रेंकिंग में 5 स्थानो के नुकसान के साथ 10वे स्थान पर आ गयी है ।

 

शानदार खेलने के बाद भी अंतिम समय में भारत पदक से वंचित रह गया कप्तान रमेश के लिए यह लम्हा ओलंपिक का सबसे मुश्किल वक्त था और उनकी आंखे ये साफ बता रही है । 

जब कोई  प्रतिभाशाली व्यक्ति देश के लिए खुद को समर्पित कर देता है तो देश के लिए वो एक कीमती वरदान की तरह होता है 4 साल पहले तक जिस टीम को टॉप 10 में आने लायक भी नहीं समझा जाता था आज कप्तान रमेश की वजह से वो दुनिया की चोटी की टीम को भी हारने का माद्दा रखती है ! शुक्रिया कप्तान !!

भारतीय महिला टीम 5वे स्थान पर रही वो भी तब जब हरिका और पदमिनी लय में नहीं थी ,टीम के कप्तान विशाल सरीन  भारतीय टीम को एक समय शीर्ष 10 से बाहर होने के बाद भी अंतिम राउंड तक पदक की दौड़ में वापस लेकर आए और सम्मानीय स्थान प्राप्त ! धन्यवाद कप्तान !

भारत के लिए एक और गर्व का मौका आया जब भारत के पहले इंटरनेशनल आर्बिटर वी कामेश्वरन को फीडे आर्बिटर पुरुष्कार 2016 से नवाजा गया । 

वो अपनी धर्मपत्नी के साथ बाकू पहुंचे और सम्मान को विनम्रता से ग्रहण किया 

 

श्री विजय कुमार नें कामेश्वरन जी का साक्षात्कार लिया 

 

 

राउंड 11 का वीडियो सौजन्य से श्री विजय कुमार (दूरदर्शन 

पुरस्कार वितरण और बाकू को अंतिम विदाई पर लेख जल्द ही .....


 

आधिकारिक वैबसाइट 

 

For English Report by Priydarshan Banjan Click here

For International Website Coverage click here (अंतर्राष्ट्रीय कवरेज के लिए यंहा क्लिक करे )

  

मैच /परिणाम देखे इधर - पुरुष वर्ग , महिला वर्ग 

 

आपके सुझाव मुझे ईमेल करे - nikmpchess@gmail.com  

आपका दोस्त 

निकलेश जैन

अगर आप शतरंज किसी को सिखाना चाहते है तो आप मेरी किताब  शतरंज बिना कोई पैसे दिये हमारी शॉप से ले सकते है :
         अपने खेल को बेहतर करने के लिए बेहतरीन सॉफ्टवेयर यंहा से खरीदें 
  अगर आप हिन्दी मे लेख /रिपोर्ट लिखना चाहते है तो मुझे ईमेल करे 
email address: nikcheckmatechess@gmail.com

निकलेश जैन

 

 

 


Contact Us