Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

एमचैस रैपिड : कार्लसन को हराकर डूड़ा पहुंचे फाइनल

by Niklesh Jain - 20/10/2022

एमचैस रैपिड शतरंज के प्ले ऑफ का दूसरा दिन सबसे बड़ा उलटफेर लेकर आया । पोलैंड के विश्व कप विजेता यान डूड़ा नें विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को 3-1 के बड़े अंतर से पराजित करते हुए फाइनल में जगह बना ली है । डुड़ा नें इससे पहले 2021 के विश्व कप सेमी फाइनल में कार्लसन को रैपिड टाईब्रेक में पराजित किया था और तब से कार्लसन डुड़ा के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर नहीं कर पाये है । दोनों के बीच नियमित चार रैपिड मुकाबलों में दो मुक़ाबले डुड़ा नें जीते जबकि दो मुक़ाबले ड्रॉ रहे । वहीं दूसरे सेमी फाइनल में अजरबैजान के शाखरियार ममेद्यारोव और रोमानिया के रिचर्ड रापोर्ट के बीच चार रैपिड के बाद स्कोर 2-2 पर था ऐसे में फाइनल कौन जाएगा इसका निर्णय ब्लिट्ज़ टाईब्रेक से हुआ जिसमें ममेद्यारोव 1.5-0.5 से जीत दर्ज करने मे सफल रहे । पढे यह लेख 



एमचैस रैपिड शतरंज –  विश्व चैम्पियन कार्लसन को हराकर डूड़ा पहुंचे फाइनल 

चैंपियन चैस टूर के आठवे पड़ाव एमचैस रैपिड शतरंज के सेमी फाइनल मुक़ाबले में पोलैंड के यान डूड़ा नें विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है । जहां उनका मुक़ाबला रोमानिया के रिचर्ड रापोर्ट को हराकर फाइनल पहुंचे अजरबैजान के ममेद्यारोव से होगा । 

मेगनस कार्लसन के खिलाफ डुड़ा नें पिछले वर्ष खेले गए फीडे विश्व कप की याद दिला दी जब उन्होने सेमी फाइनल में कार्लसन को पराजित किया था । एक बार फिर इस टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मुक़ाबले में उन्होने विश्व चैम्पियन को पराजित कर दिया । दोनों के बीच चार रैपिड मुक़ाबले में डुड़ा नें दो मुक़ाबले जीते जबकि दो मुक़ाबले ड्रॉ रहे और डुड़ा नें 3-1 के बड़े अंतर से सेमी फाइनल जीतकर फाइनल में जगह बना ली । वैसे दूसरे मुक़ाबले में कार्लसन का जीता मैच हारना मैच का निर्णायक पल रहा । 

वहीं दूसरे सेमी फाइनल में अजरबैजान के शाखरियार ममेद्यारोव नें टाईब्रेक में रोमानिया के रिचर्ड रापोर्ट को मात देते हुए फाइनल में जगह बनाई । रिचर्ड और ममेद्यारोव के बीच नियमित 4 रैपिड मुक़ाबले के बाद स्कोर 2-2 पर बराबर था ऐसे में दो ब्लीट्ज़ मुकाबलों का टाईब्रेक खेला गया जिसमें ममेद्यारोव नें 1.5-0.5 से जीत दर्ज कर ओवरऑल 3.5-2.5 के स्कोर से फाइनल में जगह बनाई । 

देखे सभी मुक़ाबले 






Contact Us