लिजेंड्स ऑफ चैस फाइनल:पहला दिन कार्लसन के नाम
03/08/2020 -लिजेंड्स ऑफ चैस शतरंज टूर्नामेंट में नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और रूस के इयान नेपोंनियची के बीच पहला फाइनल मुक़ाबला खेला गया और जिसमें कार्लसन नें 4-2 से जीत दर्ज की । पर आपको बता दे की वैसे चार रैपिड मुक़ाबले ही खेले जाते है पर चार रैपिड मुकाबलों में तीसरे मैच में कार्लसन पर नेपो की शानदार जीत नें कार्लसन को चार मैच में 2-2 स्कोर करने पर विवश कर दिया पर उसके बाद हुए पहले टाईब्रेक में दो ब्लिट्ज़ मुकाबलों में कार्लसन का ही वर्चस्व रहा और दोनों ब्लिट्ज़ जीतकर उन्होने पहला दिन अपने नाम कर लिया । अब अगर कार्लसन कल फिर जीते तो खिताब हासिल कर लेंगे । मतलब यह की नेपोंनियची को किसी भी कीमत में कल जीतना होगा अगर उन्हे खिताब की दौड़ में बने रहना है ।