ग्रांड फाइनल - नाकामुरा का असाधारण खेल,फिर हुए आगे
19/08/2020 -मेगनस कार्लसन टूर के अंतिम पड़ाव ग्रांड फ़ाइनल के मुक़ाबले नाकामुरा नें अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दुनिया भर के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिये है । अपनी बेहतरीन ओपनिंग की तैयारी और समय समय पर वापसी की जोरदार क्षमता के दम पर पाँच दिन के बाद विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन पर 3-2 की बढ़त कायम किए हुए है । खेल के पांचवें दिन जब ब्लिट्ज टाईब्रेक का पहला मुक़ाबला आसानी से जीतकर कार्लसन जीत के करीब थे नाकामुरा नें पहले तो दूसरे मुक़ाबले मे काले मोहरो से बेहतरीन अंदाज मे उन्हे मात देते हुए स्कोर बराबर किया और फिर अरमागोदेन मे मात देते हुए दिन अपने नाम कर लिया । अब आलम यह है की नाकामुरा को बचे हुए दो दिन मे खिताब के लिए सिर्फ एक दिन जीत तो कार्लसन को दोनों दिन अपने नाम करने की जरूरत है । पढे यह लेख