Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

एमजी टूर ग्रांड फ़ाइनल- नाकामुरा की नैया पार पहुंचे फाइनल , अब आज नजरे कार्लसन -डिंग पर

by Niklesh Jain - 12/08/2020

मेगनस कार्लसन शतरंज टूर के ग्रांड फाइनल्स टूर्नामेंट मे अमेरिका के नाकामुरा नें शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन दिन रूस के डेनियल डुबोव को मात देते हुए फाइनल मे जगह बना ली है और अब उन्हे इंतजार है की मेगनस कार्लसन और डिंग लीरेन मे से कौन पहुंचेगा फाइनल । नाकामुरा के सामने डुबोव पूरे समय संघर्ष करते नजर आए और इस बार 2.5-1.5 से हारकर टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हालांकि इसके बाद भी उन्हे 30 लाख का पूरुष्कार मिला । वही मेगनस लगातार दूसरे दिन आँधी बनकर डिंग पर टूट पड़े और तीन रैपिड मे ही लगातार दूसरे दिन उन्हे हराते हुए 2-1 से आगे हो गए और अगर आज वो जीतेंगे तो पहुँच जाएँगे फाइनल और अगर डिंग जीते तो फिर होगा एक और दिन मुक़ाबला ! देखे लाइव विश्लेषण हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर 



एमजी टूर फाइनल शतरंज - जीत की हैट्रिक से नाकामुरा पहुंचे फाइनल 

मेगनस कार्लसन ऑनलाइन शतरंज टूर के 2.25 करोड़ रुपेय के अंतिम और निर्णायक टूर्नामेंट  के एक सेमी फाइनल मुक़ाबले मे परिणाम आ गया है और अमेरिका के दिग्गज खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा नें लगातार तीन दिन रूस के डेनियल डुबोव को मात देते हुए जीत की हैट्रिक लगाते हुए शानदार अंदाज मे बेस्ट ऑफ 5 का सेमी फाइनल जीतकर फाइनल मे प्रवेश कर लिया है । पहले दो दिन क्रमशः 3.5-2.5 और 3-1 से जीत दर्ज करने वाले नाकामुरा नें तीसरे दिन डुबोव को 2.5-1.5 से पराजित करते हुए फाइनल मे जगह बनाई तो डुबोव टूर्नामेंट से बाहर हो गए है ।

एक बार फिर दोनों के बीच लगातार दो  ड्रॉ से  शुरुआत हुई और निर्णायक बना तीसरा राउंड जिसमें काले मोहरो से खेलते हुए नाकामुरा नें डुबोव को हाथी ओर घोड़े के अंत के खेल मे 68 चालों मे पराजित किया ।

इस हार के साथ 30 लाख रुपेय की पुरूष्कार राशि डेनियल डुबोव को हासिल हुई । जबकि नाकामुरा अब पहले और दूसरे पुरुष्कार क्रमशः 1 करोड़ 6 लाख और 60 लाख के लिए ज़ोर आजमाइश करेंगे । 

वही दूसरे सेमी फाइनल मे मेगनस कार्लसन नें लगातार दूसरे दिन डिंग लीरेन को तीन मुकाबलों मे ही 2.5-0.5 से मात देते हुए 2-1 से बढ़त हासिल कर ली । आपको बता दे कजी पहले दिन कार्लसन को हार का सामना करना पड़ा था और उसके बाद लगातार दो दिन उन्होने कमाल की वापसी की है अब देखना यह है की क्या कार्लसन भी अब लगातार तीसरी जीत से फाइनल मे जगह बना लेंगे या डिंग वापसी करते हुए इसे और रोचक बनाएँगे । 

तीसरे दिन का लाइव विश्लेषण 

कार्लसन और डिंग मे कौन जीतेगा ? देखे सीधा प्रसारण आज 

देखे सभी मुक़ाबले 





Contact Us