
मेगनस कार्लसन शतरंज टूर फाइनल में रोमांचक शतरंज जारी है और 2-1 से पीछे चल रहे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें बेस्ट ऑफ 7 दिन के मुक़ाबले में

चौंथे दिन अपने प्रतिद्वंदी अमेरिका के हिकारु नाकामुरा को 2.5-1.5 से मात देते हुए स्कोर 2-2 कर दिया ।

दोनों के बीच पहले दो रैपिड मुक़ाबले ड्रॉ रहे और इसके बाद हुए तीसरे मुक़ाबले में मेगनस कार्लसन नें इटेलिअन ओपेनिंग में बेहद ही शानदार बाजी खेलते हुए मात्र 36 चालों में खेल अपने नाम कर लिया
इसके बाद हुआ अंतिम रैपिड मुक़ाबला ड्रॉ रहा और कार्लसन बिना टाईब्रेक के दिन अपने नाम करने में कामयाब रहे ।

प्रतियोगिता में अभी तीन दिन का खेल बचा है और जो भी 2 दिन अपने नाम कर पाएगा वही विजेता होगा । इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में विजेता को 1 करोड़ 5 लाख तो उपविजेता को 60 लाख रुपेय का पुरुष्कार दिया जाएगा ।
चौंथे दिन का सीधा प्रसारण
हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर एक बार फिर मैच का सीधा विश्लेषण किया गया
इस बार खास अतिथि थे इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह ,पूर्व नेशनल सब जूनियर चैम्पियन अमृता मोकल और इंटरनेशनल मास्टर नूबैरशाह । आप भी जुड़े हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल से और देखे शतरंज की हर खबर हिन्दी मे
देखे सभी चारों मुक़ाबले









