Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

एमजी टूर फ़ाइनल- अब कार्लसन -नाकामुरा टकराएँगे

by Niklesh Jain - 13/08/2020

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें आखिरकार ग्रांड फाइनल्स टूर्नामेंट के फाइनल में  जगह बना ली है । चीन के डिंग लीरेन को लगातार तीसरे दिन मात देते हुए उन्होने खिताब के फाइनल मुक़ाबले के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया । पहले दिन डिंग से हारने के बाद यह कार्लसन की डिंग पर लगातार तीसरे दिन जीत थी ,हालांकि दूसरे और तीसरे दिन की तुलना में डिंग नें शानदार खेल दिखाते हुए कार्लसन को पूरे समय मुश्किल में डाले रखा और एक समय तो ऐसा आया जब लगा की शायद पांचवे दिन भी मुक़ाबला होगा क्यूंकी डिंग जीत के बेहद नजदीक पहुँच गए थे पर कार्लसन हमेशा मुश्किल समय में वापसी कर लेते है और एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ और अंतिम क्षणों में वापसी करते हुए कार्लसन नें 3.5-2.5 से जीत दर्ज करते हुए अमेरिका के हिकारु नाकामुरा से खेलने की पात्रता हासिल कर ली । पढे यह लेख देखे विडियो विश्लेषण भी .... 



एमजी टूर ग्रांड फाइनल शतरंज – रोमांचक जीत के साथ कार्लसन भी अब पहुंचे फाइनल 

मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग के अंतिम चरण ग्रांड फाइनल टूर्नामेंट के सेमी फाइनल मुक़ाबले पूरे हो गए और अब अमेरिका के हिकारु नाकामुरा  और विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन कल से बेस्ट ऑफ 7 दिन का सुपर फ़ाइनल खेलते नजर आएंगे । नाकामुरा तो पहले ही रूस के डेनियल डुबोव को 3-0 से हराकर फाइनल पहुँच गए थे और अब मेगनस कार्लसन नें आखिरकार लगातार तीसरे दिन चीन के विश्व नंबर 3 डिंग लीरेन को पराजित करते हुए फाइनल मे जगह बना ली है । 

दोनों के बीच चौंथे दिन एक बार फिर जोरदार मुक़ाबला हुआ और पहले ही रैपिड मे कार्लसन नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए सेमी स्लाव ओपनिंग मे 45 चालों मे जीत दर्ज करते हुए अच्छी शुरुआत की ।

तो दूसरे मुक़ाबले मे काले मोहरो से खेल रहे कार्लसन के किंग्स इंडियन को डिंग नें ध्वस्त करते हुए 31 चाल मे कार्लसन को मात देते हुए स्कोर 1-1 कर दिया । 

इसके बाद दोनों के बीच दो और रैपिड ड्रॉ रहे और ऐसे मे 2-2 के स्कोर से पहला टाईब्रेक खेला गया जिसमें दो 5मिनट +3 सेकंड  के मुक़ाबले खेले गए और इसमें भी पहला मैच ड्रॉ रहा पर असली रोमांच शुरू हुए आखिरी ब्लिट्ज़ मुक़ाबले मे जिसमें कार्लसन नें काले मोहरो से बोगो इंडियन ओपनिंग का सहारा लिया और जीत के बिलकुल नजदीक पहुँच गए डिंग से  बाजी जीतकर 3.5-2.5 के स्कोर से दिन अपने नाम करते हुए फाइनल मे प्रवेश कर लिया । 


इसके साथ ही कार्लसन अब फाइनल में नाकामुरा से टकराएँगे 

नकामुरा तीन दिन तो कार्लसन चार दिन में फाइनल पहुँचने में कामयाब रहे 

एक बार फिर हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया 

देखे सभी मुक़ाबले 

 





Contact Us