सेंट लुईस रैपिड & ब्लिट्ज़ : हरिकृष्णा आएंगे नजर
04/09/2020 -शतरंज ओलंपियाड के खत्म होने के बाद हर शतरंज प्रेमी बेसब्री से अगले सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट का इंतजार कर रहा है तो दोस्तो आपको बता दे की आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और अच्छी बात यह है की इस आने वाले टूर्नामेंट मे आपको भारत के पेंटाला हरिकृष्णा भी खेलते हुए नजर आएंगे । दरअसल इस वर्ष सेंट लुईस चेस क्लब का प्रतिष्ठित शतरंज चैंपियनशिप ऑन द बोर्ड ना होकर ऑनलाइन खेली जाएगी । एक बार फिर आपको विश्व के चोटी के खिलाड़ी इसमें नजर आएंगे । विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन ,हिकारु नाकामुरा ,फबियानों करूआना जैसे कई नाम इसमें शामिल है। प्रतियोगिता मे राउंड रॉबिन आधार पर रैपिड और ब्लिट्ज़ के मुक़ाबले खेले जाएँगे । प्रतियोगिता 15 से 19 सितंबर के दौरान खेली जाएगी । पढे यह लेख