chessbase india logo

टाटा स्टील इंडिया शतरंज - इंतजार की घड़ियाँ अब खत्म

by Niklesh Jain - 13/11/2021

दोस्तो कोविड के चलते एक साल के इंतजार के बाद एक बार फिर टाटा स्टील इंडिया शतरंज का आयोजन कोलकाता मे होने जा रहा है अब से तीन दिन बाद दुनिया के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी भारत के युवा खिलाड़ियों के साथ इस पाँच दिवसीय शतरंज महोत्सव मे प्रतिभागिता करेंगे । इस बार शीर्ष अर्मेनियन खिलाड़ी लेवोन अरोनियन को प्रतियोगिता की शीर्ष वरीयता दी गयी है जबकि भारत के विदित गुजराती दूसरे वरीय खिलाड़ी होंगे । छह शीर्ष खिलाड़ियों को रैपिड ब्लिट्ज़ दोनों ही प्रतियोगिताओं मे प्रवेश दिया गया है जबकि भारत के 8 खिलाड़ी बारी बारी इन प्रतियोगिताओं मे भाग लेंगे । चेसबेस इंडिया इस बार प्रसारण सहयोगी की नयी भूमिका मे और जल्दी और बेहतर सटीक जानकारी आप तक पहुंचाने के काम करेगा । पढे यह लेख 

टाटा स्टील इंडिया शतरंज – लेवोन अरोनियन होंगे शीर्ष वरीय

एक बर्ष के अंतराल के बाद एक बार फिर 17 से 21 नवंबर तक टाटा स्टील इंडिया सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन भाषा भवन ,नेशनल लाइब्रेरी कोलकाता मे किया जाएगा । प्रतियोगिता पिछली बार की तरह पहले तीन दिन रैपिड और फिर अगले तीन दिन ब्लिट्ज़ मुकाबलों में खेली जाएगी ।

अर्मेनिया के पूर्व विश्व कप विजेता दिग्गज खिलाड़ी लेवोन अरोनियन को प्रतियोगिता की शीर्ष वरीयता दिन गयी है

जबकि भारत की ओर से विदित गुजराती शीर्ष खिलाड़ी होने के साथ टूर्नामेंट में दूसरे वरीय खिलाड़ी होंगे ,

अन्य शीर्ष खिलाड़ियों में यूएसए के सैम शंकलंद , ईरान के परहम मघसूदलू , वियतनाम के ले कुयांग लिम और भारत के अधिबन भास्करन रैपिड और ब्लिट्ज़ दोनों में खेलेंगे

जबकि भारत के चार अन्य खिलाड़ियों को रैपिड तो चार अन्य खिलाड़ियों की ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट में प्रवेश दिया जाएगा । रैपिड मे अर्जुन एरिगासी , आर प्रग्गानंधा , आर वैशाली और मुरली कार्तिकेयन

तो ब्लिट्ज़ में निहाल सरीन , डी गुकेश , रौनक साधवानी और हरिका द्रोणावल्ली खेलते नजर आएंगे । रैपिड में राउंड रॉबिन आधार पर कुल 9 तो ब्लिट्ज़ में डबल राउंड रॉबिन आधार पर 18 राउंड खेले जाएँगे ।

इस बार पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद नयी भूमिका में नजर आएंगे और टूर्नामेंट के दौरान भारत के युवा खिलाड़ियों अर्जुन ,गुकेश, रौनक, निहाल ,प्रग्गानंधा और वैशाली को ट्रेनिंग देंगे ।  

इस बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट मे चेसबेस इंडिया आधिकारिक तौर पर प्रसारण पार्टनर है टॉप आप और बेहतर कवरेज के लिए हो जाइए तैयार 

कोलकाता से सीधे सागर शाह अमृता मोकल के साथ साथ समय रैना और तानिया सचदेव आपको कोमेंटरी करते हुए नजर आएंगे 

 

Schedule

Rapid day 1: November 17, 2021

Rapid Round 1: 14.00

Rapid Round 2: 15.30

Rapid Round 3: 17.00

Rapid day 2: November 18, 2021

Rapid Round 4: 14.00

Rapid Round 5: 15.30

Rapid Round 6: 17.00

Rapid day 3: November 19, 2021

Rapid Round 7: 14.00

Rapid Round 8: 15.30

Rapid Round 9: 17.00

Blitz day 1: November 20, 2021

Blitz Round 1: 14.00

Blitz Round 2: 14.30

Blitz Round 3: 15.00

Blitz Round 4: 15.30

Blitz Round 5: 16.00

Blitz Round 6: 16.30

Blitz Round 7: 17.00

Blitz Round 8: 17.30

Blitz Round 9: 18.00

Blitz day 2: November 21, 2021

Blitz Round 10: 14.00

Blitz Round 11: 14.30

Blitz Round 12: 15.00

Blitz Round 13: 15.30

Blitz Round 14: 16.00

Blitz Round 15: 16.30

Blitz Round 16: 17.00

Blitz Round 17: 17.30

Blitz Round 18: 18.00

Award Ceremony: 18:30

 



Contact Us