कार्लसन को हराकर अरोनियन पहुंचे गोल्डमनी एशियन रैपिड शतरंज फाइनल 

चैम्पियन चैस टूर का हिस्सा गोल्डमनी एशियन रैपिड शतरंज मे बेस्ट ऑफ टू सेमी फाइनल मुकाबलों के दूसरे दिन यूएसए के लेवोन अरोनियन नें शानदार वापसी की । पहले दिन विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन से 2.5-1.5 से हार चुके अरोनियन नें पहले तो कार्लसन को 3-1 से हराकर स्कोर बराबर किया और टाईब्रेक मे प्रवेश कर लिया । इस दौरान तीसरे रैपिड मे कार्लसन से जीती बाजी हाथ से जाना सबसे बड़ा लम्हा रहा । 

इसके बाद टाईब्रेक ब्लिट्ज़ जो की कार्लसन की खासियत माने जाते रहे है उसमें उन्हे अरोनियन नें 2-0 से हराकर फाइनल मे प्रवेश कर लिया । 

वही दूसरे सेमी फाइनल मे भी यही कहानी दोहराई गयी जब रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव नें चीन के डिंग लीरेन के खिलाफ पहला दिन 2.5-1.5 से हारने के बाद दूसरे दिन इसी अंतर से जीत दर्ज पहले वापसी की और फिर टाईब्रेक मे डिंग को 1.5-0.5 से हराकर फाइनल मे प्रवेश कर लिया । 

अब देखना होगा पहली बार चैम्पियन चैस टूर के फाइनल पहुंचे अरोनियन और अर्टेमिव मे कौन इस खिताब का विजेता बनता है । तीसरे स्थान के लिए डिंग और कार्लसन आपस मे मुक़ाबला खेलेंगे 


देखे हिन्दी चेसबेस इंडिया पर हुआ सीधा प्रसारण 

देखे सभी मुक़ाबले