गोल्डमनी एशियन रैपिड शतरंज क्वाटर फाइनल  -कार्लसन ,अरोनियन ,डिंग और अर्टेमिव सेमी फाइनल मे

चैम्पियन चैस टूर का हिस्सा गोल्डमनी एशियन रैपिड शतरंज मे बेस्ट ऑफ टू क्वाटर फाइनल मुकाबलों का आज अंत बेहद ही रोमांचक अंदाज मे हुआ ।

प्रतियोगिता मे सनसनी बनकर उभरे विश्व के 359 वे नंबर के खिलाड़ी भारत के 17 वर्षीय अर्जुन एरिगासी नें यूएसए के विश्व नंबर 5 लेवोन आरोनियन को आज फिर जोरदार टक्कर दी ।

क्वाटर फाइनल के पहले दिन दोनों के बीच स्कोर 2-2 रहा था और दूसरे दिन भी चारो मुकाबलों मे अर्जुन नें आरोनियन को कोई बढ़त नहीं बनाने दी और चारो रैपिड ड्रॉ रहे  और स्कोर 2-2 रहने से बात टाईब्रेक मे आकर टिक गयी ।

इसके बाद दो ब्लिट्ज़ मुयकबले हुए जिसमें पहले ब्लिट्ज़ मुक़ाबले मे अरोनियन नें जीत हासिल करते हुए 1-0 की बढ़त ले की और दूसरे ब्लिट्ज़ मुक़ाबले को ड्रॉ रखते हुए 1.5-0.5 से सेमी फाइनल मे प्रवेश किया । इस हार के बावजूद दुनिया भर मे दिग्गज और खेल विश्लेषक अर्जुन का भारत का एक और भविष्य का सितारा बता रहे है । 

दूसरे क्वाटर फाइनल मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और वेसली सो के बीच जोरदार मुक़ाबला देखने को मिला । पहला दिन जहां कार्लसन नें 2.5 -1.5 से जीता था तो दूसरा दिन वेसली ने इसी अंतर से जीतकर स्कोर बराबर कर दिया ।

पर अंततः विश्व चैम्पियन कार्लसन नें टाईब्रेक ब्लिट्ज़ 1.5-0.5 से जीतकर अंतिम चार मे स्थान बना लिया । 

अन्य दो क्वाटर फाइनल मे रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव नें नीदरलैंड के अनीश गिरि को एकतरफा अंदाज मे 3-0 और 2-1 से पराजित किया

तो चीन के डिंग लीरेन नें पोलैंड के जान डुड़ा से पहला दिन 2-2 रहने के बाद दूसरे दिन 3-1 से जीतकर सेमी फाइनल मे अपना स्थान बना लिया । 

अब सेमी फाइनल मे मेगनस कार्लसन से लेवोन अरोनियन और अर्टेमिव से डिंग लीरेन टकराएँगे । 

हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर एक बार फिर मैच का सीधा प्रसारण किया गया 

देखे सभी मुक़ाबले