Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

विश्व कप R5 TB : विदित नें दिया देश को जीत का तोहफा ,पहली बार चार भारतीय क्वाटर फाइनल में !

by Niklesh Jain - 14/08/2023

कहते है समय से बड़ा प्रमाण कोई नहीं देता वैसा ही आज कुछ शतरंज की दुनिया में देखने को मिला जब भारत के विदित गुजराती नें रूस के दो बार के विश्व चैंपियनशिप चैलेंजर यान नेपोमनिशी को हराकर विश्व कप के क्वाटर फाइनल में जगह बना ली , नेपोमनिशी की हार एक बड़ी घटना तो है की साथ ही उससे बड़ी घटना है की इस बार रूस का कोई भी खिलाड़ी विश्व कप के क्वाटर फाइनल में  नजर नहीं आएंगा तो वहीं भारत के एक साथ चार खिलाड़ी गुकेश , विदित , अर्जुन और प्रज्ञानन्दा  पहली बार विश्व कप के क्वाटर फाइनल में खेलेंगे और यही बात इस बात का सांकेतिक प्रमाण भी है की अब भारत शतरंज की नयी महाशक्ति बन चुका है । और अब देखना होगा की कितने भारतीय खिलाड़ी आगामी विश्व कैंडिडैट में जगह बना पाते है । पढे यह लेख देखे विदित के मुक़ाबले ! Photo 📸FIDE 



फीडे विश्व कप शतरंज – रूस के नेपोमनिशी विदित नें देश को दिया जीत का तोहफा 

बाकू , अजरबैजान, फीडे विश्व कप शतरंज के पांचवें दौर के टाईब्रेक मुक़ाबले में भारत के विदित गुजराती नें इतिहासिक जीत दर्ज करते हुए देश वासियों को जीत का तोहफा देते हुए विश्व कप के क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर लिया है । विदित नें दुनिया के नंबर 4 खिलाड़ी दो बार कैंडिडैट विजेता रूस के यान नेपोंनिशी को टाईब्रेक में 3-1 से पराजित किया ।

विदित की यह खेल जीवन की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है । 

तो वहीं नेपो के लिए विश्व कप की हार के बाद से लगातार खराब समय खत्म नहीं हो रहा है बड़ी बात यह है की इसके साथ ही विश्व कप के इतिहास में यह पहला मौका होगा की क्वाटर फाइनल में शतरंज का सुपर पावर माने जाने वाले रूस से कोई भी खिलाड़ी नहीं होगा

वहीं भारत से चार खिलाड़ी पहली बार अंतिम 8 में पहुंचे है और यह भारत के शतरंज की महाशक्ति के रूप में उभरने का प्रमाण है ।

कल क्वाटर फाइनल मुक़ाबले में भारत के डी गुकेश विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैगनस कार्लसन से ,

विदित गुजराती मेजबान अजरबैजान के  अबासोव निजात से ,

भारत के अर्जुन एरिगासी हमवतन आर प्रज्ञानन्दा से और यूएसए के फबियानों करूआना हमवतन दोमिंगेज पेरेज से टक्कर लेंगे । 

वहीं महिला वर्ग में भारत की चुनौती उस वक्त खत्म हो गयी जब हारिका एक लंबे चले टाईब्रेक में रूस की गोरयाचकिना से हार गयी 

देखे सभी मुक़ाबले पुरुष वर्ग के 

महिला वर्ग के सभी मुक़ाबले 






Contact Us