Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

फीडे विश्व कप R5 : गुकेश-कार्लसन और अर्जुन -प्रज्ञानन्दा में होगा क्वाटर फाइनल

by Niklesh Jain - 13/08/2023

फीडे विश्व कप शतरंज में आज पांचवें दौर के दूसरे क्लासिकल मुक़ाबले के बाद क्वाटर फाइनल के सात नाम तय हो गए है , जिसमें से तीन युवा भारतीय खिलाड़ी है और एक बार फिर यह साबित हो गया है की भारत शतरंज की महाशक्ति बनता जा रहा है । भारत के डी गुकेश , अर्जुन एरिगासी और आर प्रज्ञानन्दा अंतिम 8 में अपना स्थान तय कर चुके है जबकि विदित गुजराती कल रूस के यान नेपोमनिशी को टाईब्रेक में हराकर यह कारनामा कर सकते है । क्वाटर फाइनल में गुकेश का सामना कार्लसन से होगा तो अर्जुन और प्रज्ञानन्दा को आपस में मुक़ाबला खेलना होगा मतलब एक किसी भारतीय का सेमी फाइनल में पहुँचना भी तय हो चुका है । वहीं यूएसए के फबियानों करूआना और दोमिंगेज पेरेज भी आपस में क्वाटर फाइनल का मुक़ाबला खेलेंगे । महिला वर्ग में हरिका द्रोणावल्ली कल रूस की अलेकसांद्रा गोरयाचकिना से टाईब्रेक मुक़ाबला खेलेंगी । पढे यह लेख और देखे मुक़ाबले 



फीडे विश्व कप शतरंज – गुकेश – कार्लसन , अर्जुन - प्रज्ञानन्दा के बीच होगा क्वाटर फाइनल

बाकू , अजरबैजान ,फीडे विश्व कप शतरंज के पांचवें दौर के दोनों क्लासिकल मुकाबलों के बाद भारत के तीन खिलाड़ी डी गुकेश , आर प्रज्ञानन्दा और अर्जुन एरिगासी अंतिम 8 में पहुँच गए है जबकि विदित गुजराती कल रूस के यान नेपोमनिशी से टाईब्रेक मुक़ाबला खेलेंगे । कल जीत दर्ज करने वाले भारत के दोनों खिलाड़ी डी गुकेश और अर्जुन एरिगासी नें आज अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेलते हुए 1.5-0.5 से राउंड जीतकर अगले दौर में जगह बनाई ।

गुकेश नें चीन के अनुभवी खिलाड़ी वांग हाउ से ड्रॉ खेला , अब  क्वाटर फाइनल में  गुकेश का सामना विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैगनस कार्लसन से होगा ।

कार्लसन नें आज इवांचुक को मात देते हुए 2-0 से पाँचवाँ राउंड अपने नाम किया 

अर्जुन नें नीदरलैंड के निल्स ग्रंडेलीयूस से आज आसानी से बाजी ड्रॉ खेली ।

वहीं कल अपना पहला मुक़ाबला ड्रॉ खेलने वाले भारत के आर प्रज्ञानन्दा नें आज दूसरे क्लासिकल मुक़ाबले में हंगरी के फ्रेंक बेरकेस को मात देते हुए क्वाटर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया ।

अब क्वाटर फाइनल में उनकी टक्कर हमवतन अर्जुन एरिगासी से होगी ।

वहीं विदित अगर अपना मुक़ाबला नेपोमनिशी से जीतते है तो उनका सामना यूएसए के दोमिंगेज पेरेज से होना तय है ।

महिला वर्ग में भारत की एकमात्र उम्मीद हरिका द्रोणावल्ली नें रूस की अलेक्सान्द्रा गोरयाचकिना से लगातार दूसरा मुक़ाबला ड्रॉ खेला और अब वह कल टाईब्रेक मुक़ाबला खेलेंगी । 

देखे सभी मुक़ाबले पुरुष वर्ग के 

महिला वर्ग के सभी मुक़ाबले 

 





Contact Us