chessbase india logo

अलेक्सींको किरिल बने सनवे सिट्जस 2022 के विजेता

by Niklesh Jain - 23/12/2022

सनवे सिट्जस इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के नौवे संसकरण का खिताब रूस के ग्रांड मास्टर अलेक्सींकों किरिल नें अपने नाम कर लिया है । पूरे टूर्नामेंट में अलेक्सींकों किरिल ने शानदार खेल दिखाया और कुल 10 राउंड में अपराजित रहते हुए 8.5 अंक बनाए। इस दौरान किरिल नें 2837 रेटिंग का प्रदर्शन करते हुए सात जीत और 3 ड्रॉ के साथ अपनी फीडे रेटिंग में 21 अंक भी जोड़े । अंतिम राउंड में किरिल नें उनके सबसे नजदीक चल रहे यूएसए के नीमन हंस मोके से ड्रॉ खेला । नीमन 8 अंक बनाकर ईरान के अमीन तबातबाई के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर रहे ,ऐसे में  टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार दूसरे स्थान का निर्धारण टाईब्रेक मुक़ाबला खेलकर किया गया जिसमें अमीन को 2-1 से पराजित करते हुए नीमन दूसरे स्थान पर रहे । भारत के मुरली कार्तिकेयन शीर्ष  में जगह बनाने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी रहे । पढे यह लेख 

अलेक्सींकों किरिल ने सनवे सिट्जस इंटरनेशनल शतरंज का खिताब

रूस के ग्रांड मास्टर अलेक्सींकों किरिल प्रतिष्ठित सनवे सिट्जस इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीतने में सफल रहे है उन्होने अंतिम राउंड में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए यूएसए के नीमन हंस मोके से एक आसान ड्रॉ खेलते हुए अपनी ख़िताबी जीत सुनिश्चित कर दी और यह खिताब जीतने वाले रूस के दूसरे खिलाड़ी बन गए ।

पूरे टूर्नामेंट में किरिल अपराजित रहे और 10 राउंड में 7 जीत और 3 ड्रॉ खेलकर 8.5 अंक बनाकर पहले स्थान पर रहे । इस दौरान उन्होने 2837 रेटिंग का प्रदर्शन करते हुए अपनी फीडे रेटिंग में 21 अंक जोड़ते हुए 2686 लाइव रेटिंग हासिल कर ली है ।

किरिल से ड्रॉ खेलकर यूएसए के नीमन हंस मोके और भारत के अधिबन भास्करन को मात देकर ईरान के अमीन तबातबाई 8 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रहे । हालांकि दूसरे स्थान के लिए हुए टाईब्रेक मुक़ाबले को जीतकर नीमन दूसरे और अमीन तीसरे स्थान पर रहे । अन्य खिलाड़ियों में अर्मेनिया के पेट्रोसियन मेनुएल, चीन के यू यांगी, अजरबैजान के वासिफ़ दुरारबयली, भारत के मुरली कार्तिकेयन, उक्रेन के विताली बेरनादस्की, बेल्जियम के डेनियल दारधा और रूस के आन्द्रे एसीपेंकों 7.5 अंक बनाकर क्रमशः चौंथे से दसवें स्थान पर रहे ।

भारत की ओर से मुरली कार्तिकेयन 7.5 अंक बनाकर शीर्ष 10 मे जगह बनाने वाले अकेले खिलाड़ी रहे ।

 

 

Final Ranking after 10 Rounds

Rk.SNo NamesexFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3 
18
GMAlekseenko KirillFID26728,56468,556,50
22
GMNiemann Hans MokeUSA2698860,565,550,50
310
GMTabatabaei Mohammad AminIRI2660858,562,549,00
413
GMPetrosyan ManuelARM26217,561,566,548,00
51
GMYu YangyiCHN27287,561,56546,50
620
GMDurarbayli VasifAZE26127,559,56548,00
714
GMKarthikeyan MuraliIND26207,55963,544,50
817
GMBernadskiy VitaliyUKR26177,558,563,546,25
924
GMDardha DanielBEL2606SK Moretus Hoboken7,55862,543,75
106
GMEsipenko AndreyFID26787,55761,545,25
115
GMMoussard JulesFRA2684Asnières - Le Grand Echiquier7,55660,544,25
1229
GMTin JingyaoSGP25627,555,56044,25
1372
IMWillow Jonah BENG24097,554,55841,50
1458
IMBoyer MahelFRA2434L'Échiquier Nîmois7,55155,542,50
1518
GMPuranik AbhimanyuIND2616761,56744,00
169
GMKorobov AntonUKR2662Beskydská Šachová Škola759,564,544,75
1721
GMAdhiban B.IND2611758,56342,25
1828
GMSvane FrederikGER25687586342,50
194
GMCheparinov IvanBUL268875862,542,75
22
GMKollars DmitrijGER261075862,542,75
2112
GMJones Gawain C BENG26307576241,75
2235
GMSankalp GuptaIND2485756,560,541,00
2349
IMWoodward AndyUSA24577566140,75
2432
GMArjun KalyanIND2505Chess Gurukul75660,540,00
253
GMVan Foreest JordenNED2690Schaakclub J.S.V. Sissa7566039,50
2657
IMNigmatov OrtikUZB24397566038,75
2727
GMKraemer MartinGER25837556041,25
2837
IMAditya MittalIND2479All India Chess Federation753,557,539,00
29105
Ilamparthi A RIND2336753,55735,75
3026
GMCheng BobbyAUS258375357,538,75
3152
GMGoh Wei Ming KevinSGP2452751,55637,00
3261
IMSammed Jaykumar SheteIND2430750,55435,50
33114
FMBhambure ShantanuIND2306All India Chess Federation7505336,00
3423
GMAravindh Chithambaram Vr.IND2607Chess Gurukul6,5626639,75
3515
GMGrigoryan Karen H.ARM2619Benalmadena6,561,566,540,00
3611
GMDemchenko AntonFID26326,5596338,75
3784
FMJubin JimmyIND2376All India Chess Federation6,5586339,25
3834
GMGines Esteo Pedro AntonioESP2500Barcelona, Club Escacs6,5586337,00
3939
IMGokerkan Cem KaanTUR24706,5576238,00
4030
GMAlsina Leal DanielESP2527Barbera C.E.6,5566137,25
4147
GMFirat BurakTUR24606,5566034,75
4275
IMTahay AlexisFRA24006,55659,536,50
4374
FMBilych OlexiyUKR2401Salou, Casal C.E.6,555,559,536,00
4441
IMWadsworth Matthew JENG24706,5556036,50
4550
GMRaja Rithvik RIND24536,55559,535,50
4676
IMAbdurakhmonov MukhammadaliUZB23976,554,55936,75
4756
IMGarcia Ramos DanielESP2439Colon Sabadell Chessy6,554,55934,25
4863
IMPrraneeth VuppalaIND2427All India Chess Federation6,55458,536,00
4993
FMAkbas Umut AtaTUR23516,55458,535,75
5060
IMAjay KarthikeyanIND24306,5545835,25
5180
IMSattarov BobirUZB23896,5545732,75
5266
FMSaydaliev SaidakbarUZB24196,553,55735,50
5343
GMVelten PaulFRA24656,552,557,536,25
5442
IMSousa Andre VenturaPOR2466Vitoria SC6,552,55735,75
5571
FMBai AdelardTPE24116,551,555,534,25
5651
IMErdogmus Yagiz KaanTUR24536,5515530,75
57165
Ojas KulkarniIND21966,549,553,531,75
5859
IMBulmaga IrinawROU24326,548,552,532,00
5916
GMAryan ChopraIND261865962,535,75
6040
IMSamant Aditya SIND2470658,56335,00

अन्य भारतीय खिलाड़ियों मे अभिमन्यु पौराणिक,अधिबन भास्करन,संकल्प गुप्ता ,अर्जुन कल्याण ,आदित्य मित्तल ,एआर इलाम्पर्थी ,सम्मेद जयकुमार शेटे और शांतनु भांबूरे 7 अंक बनाने में सफल रहे ।



Contact Us