ग्रांड मास्टर डेनियल के निधन से शोक में शतरंज जगत
22/10/2025 - पिछले तीन दिनो से शतरंज जगत में हर ओर शोक की लहर है और कारण है 29 वर्षीय अमेरिकन प्रतिभाशाली शतरंज ग्रांड मास्टर डेनियल नारोडित्स्की का असमय निधन । विश्व अंडर 12 चैम्पियन रहे डेनियल को शतरंज जगत प्यार से दान्या के नाम से पुकारता था और उन्हे उनके बेहतरीन विश्लेषण , उनकी लेखन क्षमता के साथ साथ फटाफट शतरंज ब्लिट्ज़ में ऑन द बोर्ड और ऑनलाइन में महारत के लिए जाना जाता था । डेनियल के निधन के कारण को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है पर दुनिया भर में चाहने वाले रूस के पूर्व विश्व चैम्पियन व्लादिमीर क्रामनिक द्वारा उन पर बिना किसी सबूत के एक वर्ष पूर्व लगाए गए चीटिंग के आरोपो से उन पर पड़े मानसिक दबाव को एक वजह मान रहे है । एक युवा ग्रांड मास्टर के इस तरह असामयिक जाने से शतरंज जगत में खिलाड़ियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर एक नहीं बहस छेड़ दी है । पड़े यह लेख