Ayush Jain · 2 सप्ताह पहले
कल
पिछला सप्ताह
2 सप्ताह पहले
3 सप्ताह पहले
4 सप्ताह पहले
6 अक्टूबर 2026
भोपाल में चल रहे खेलो चैस इंडिया क्लासिकल 2026 में मंगलवार 20 अक्टूबर को छठे और सातवें राउंड के मुकाबले खेले गए। मध्य प्रदेश जबलपुर के कामद मिश्रा ने दोनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना अपराजित अभियान जारी रखा है, दिन के आख़िरी राउंड में उन्होंने दूसरे वरीय निकलेश जैन को जोबावा लंदन ओपनिंग में परजीत करते हुए ख़ुद को ख़िताब के बेहद नजदीक पहुंचा दिया है। पढ़े आयुष जैन की रिपोर्ट और तस्वीरे
भारतीय शतरंज टीम के वर्तमान सुपरस्टार विश्व चैंपियन डी गुकेश, प्रज्ञानंदा, अर्जुन एरिगैसी , निहाल सरीन जैसे खिलाड़ी आज शतरंज के हर फॉर्मेट के बेहतर खिलाड़ी है लेकिन इन सभी की नीव पड़ी है क्लासिकल शतरंज से, बचपन से यह सभी भारत और दुनिया भर में होने वाले क्लासिकल मुक़ाबले खेलते हुए आगे बढ़े है क्लासिकल शतरंज ही असल मायनों में आपकी सोचने की, खेल को समझने की और फिर सही निर्णय लेने की प्रक्रिया को संतुलित करता है,इसीलिए हर नवोदित खिलाड़ी के लिए यह खेलना महत्वपूर्ण है और इसीलिए हम हर तीन माह में भोपाल में खेलो चेस इंडिया क्लासिकल टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे है और आपको आमंत्रित कर रहे है की आइए और इस प्रतियोगिता में भाग लीजिए
निकलेश जैन · 5 अक्टूबर 2026
शतरंज ओलंपियाड 2026 का समापन उज्बेकिस्तान के विजेता बनने के साथ ही हो गया और कज़ाकिस्तान नें अपने ही घर में ख़िताब हासिल करने का एक ऐसा कारनामा कर लिया जिसे करने से भारतीय टीम 2022 में चूक गई थी, सही मायनों में देखें तो भारत के ख़िलाफ़ मिली जीत के बाद उज़्बेकिस्तान नें जिस अंदाज़ में चीन, यूएसए को मात दी वह ही इस बार ख़िताब के हकदार थे वहीं भारतीय टीम उज़्बेक से जीती बाजी हारने के बाद शायद कभी अपनी ले नहीं पकड़ पाये, अर्जुन का अंतिम राउंड में ले में आना और निहाल का बीच में लय खो देना भारतीय टीम के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाले रहे पर इन सब के बावजूद टीम नें रजत पदक हासिल कर दिखाया की वह जब अपना सर्वश्रेष्ठ ना भी करे तो रजत पदक जीत सकती है, बधाई उज़्बेकिस्तान बधाई टीम इंडिया और हाँ जर्मनी कमाल के खेले आप भी ... पढ़े यह लेख , तस्वीरे : फ़ीडे और चेसबेस इंडिया
निकलेश जैन · 28 सितंबर 2026
46वें शतरंज ओलंपियाड के 9वें राउंड में विश्व चैंपियन गुकेश डोम्मराजू ने अलेक्जेंडर डोनचेंको के खिलाफ एक निर्णायक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, भारत ने जर्मनी को 2.5-1.5 से हराया और दूसरे स्थान पर पहुंच गया। गुकेश पूरी तरह से हारने की स्थिति में थे, लेकिन उन्होंने दृढ़ता दिखाई और खेल जीत लिया। महिला टीम ने उज़्बेकिस्तान को 3-1 से हराया, और अब वे भी दूसरे स्थान पर हैं। अब भारतीय ओपन टीम का मुकाबला उज़्बेकिस्तान की दूसरी टीम से और महिला टीम का मुकाबला चीन से होगा। फ़ोटो: मिहाल वालुज़ा
रसिका रत्नपारखी · 26 सितंबर 2026
शतरंज ओलंपियाड 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की और बढ़ चला है मतलब अंतिम तीन राउंड और फिलहाल भारत जहाँ खड़ा है वहाँ से भारत के लिए यह मुक़ाबले कुछ कुछ प्ले ऑफ के जैसे है मतलब जीते तो स्वर्ण पदक अब भी संभव हारे तो यह रास्ता बंद हो जाएगा। आइए देखें कि समरकंद शतरंज ओलंपियाड में आठ राउंड के बाद भारत कहाँ खड़ा है और भारत फिर से स्वर्ण पदक हासिल करे इसकी क्या संभावना है। तस्वीरे : फ़ीडे और चेसबेस इंडिया
निकलेश जैन · 25 सितंबर 2026
रेस्ट डे के बाद टीम इंडिया की जीत की राह पर वापसी हुई है। सातवें राउंड में, भारतीय ओपन टीम ने इंग्लैंड को 2.5-1.5 से हराया। प्रज्ञानंदा और गुकेश ने अहम जीत दर्ज की, जबकि निहाल को कड़ी हार का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में, हमारी टीम का दबदबा जारी रहा और उन्होंने जर्मनी को 3.5-0.5 से हराया। सविता एक शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, क्योंकि वे 6 में से 6 अंकों के साथ परफेक्ट स्कोर पर हैं। आठवें राउंड में, ओपन टीम का मुकाबला अज़रबैजान से और महिला टीम का मुकाबला कज़ाकिस्तान से होगा। फ़ोटो: राफ़ाल ओलेक्सिविच
रसिका रत्नपारखी · 24 सितंबर 2026
46वें FIDE शतरंज ओलंपियाड के छठे राउंड में टीम इंडिया को उज़्बेकिस्तान के खिलाफ कड़ी हार का सामना करना पड़ा। प्रज्ञानंदा, अर्जुन और गुकेश के खेल ड्रॉ पर समाप्त हुए, जिससे निहाल का मुकाबला याकुबोएव से हुआ। निहाल को बेहतर स्थिति मिली, लेकिन उन्होंने कुछ जल्दबाज़ी में चालें चलीं, जिसका फ़ायदा याकुबोएव को मिला और निहाल यह खेल हार गए। भारतीय महिला टीम ने अमेरिका को 3-1 से हराया, जिसमें सविता श्री और वंतिका अग्रवाल ने भारतीय टीम के लिए जीत दर्ज की।
रसिका रत्नपारखी · 23 सितंबर 2026
46वें फीडे शतरंज ओलंपियाड के पांचवें राउंड में 20 सितंबर को भारतीय पुरुष टीम ने नीदरलैंड्स को 3-1 से हराकर अपनी जीत की रफ्तार बरकरार रखी। हालांकि महिला टीम के लिए यह राउंड निराशाजनक रहा, टीम को पोलैंड के खिलाफ 1.5-2.5 से हार का सामना करना पड़ा - टूर्नामेंट में यह महिला टीम की पहली हार है। आज भारत के लिए शतरंज ओलंपियाड की सबसे बड़ा मुकाबला है और टीम को आज मेजबान उज्बेकिस्तान की चुनौती से पार पाना होगा, आज की जीत भारतीय टीम के स्वर्ण पदक की राह में एक ताक़त बन सकती है. आज दोपहर 3 बजे से सीधा प्रसारण कहाँ देखे जाने इस लेख से
निकलेश जैन · 21 सितंबर 2026
46वें फीडे शतरंज ओलंपियाड के चौथे राउंड में 19 सितंबर को भारतीय पुरुष टीम ने स्पेन के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 3-1 से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार जीत की रफ्तार बरकरार रखी। वहीं महिला टीम ने भी मंगोलिया को हराकर अपनी जीत की लय जारी रखी।दोनों टीम के लिए यह चौंथी जीत रही । पुरुष टीम में गुकेश की लगातार दूसरी और अर्जुन की पहली जीत से टीम को और मजबूती मिली तो महिला वर्ग में तीसरे बोर्ड पर दिव्या और चौंथे बोर्ड पर सविता श्री की जीत नें समाँ बांध दिया.
निकलेश जैन · 20 सितंबर 2026
46वें फीडे शतरंज ओलंपियाड के तीसरे राउंड में 18 सितंबर को भारतीय महिला टीम ने ग्रीस के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 3.5-0.5 से अपने नाम किया। इसी के साथ महिला टीम ने लगातार तीसरी जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी बढ़त बरकरार रखी। वहीं भारतीय पुरुष टीम ने भी इटली को 3-1 से हराकर अपनी जीत की लय जारी रखी। आज भारत का सामना होगा पुरुष वर्ग में स्पेन तो महिला वर्ग में मंगोलिया की मज़बूत टीम से जुड़े सीधे प्रसारण में हिंदी चेसबेस इंडिया के साथ
निकलेश जैन · 19 सितंबर 2026
समरकंद शतरंज ओलंपियाड के पहले दो राउंड के बाद भारतीय पुरुष और महिला टीमें अपने पहले दोनों मुक़ाबले जीतकर आगे बढ़ चुकी है और आज हमें क्रमशः इटली और ग्रीस का सामना करना है, महिला वर्ग में जहां दोनों जीते एकतरफा रही है तो पुरुष वर्ग में हमें कुछ झटके ज़रूर लगे है इसके बावजूद टीम बेहद मजबूत है और किसी को भी पराजित करने में सक्षम है, कभी कभी धीमी शुरुआत आपको और ध्यान लगाकर खेलने में मदद करती है, अर्जुन की हार और इंडोनेशिया पर क़रीबी जीत क्या टीम को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी, पढ़े पहले दो राउंड की रिपोर्ट
निकलेश जैन · 18 सितंबर 2026
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेलो चैस इंडिया श्रृंखला के आयोजन नें एक और पड़ाव सफलतापूर्वक हासिल कर लिया है और अगस्त माह में आयोजित रैपिड, ब्लिट्ज और संडे मास्टर्स की कुल तीन प्रतियोगिताओं में क्रमशः सूरज चौधरी, प्रखर बजाज और अवीश विशाल शिंदे नें खिताब अपने नाम किए, अगस्त माह के यह सभी आयोजन छोला चैस के खास सहयोग से संपन्न हुए। पढ़े यह लेख
निकलेश जैन · 9 सितंबर 2026
ग्लोबल चेस लीग सीजन-4 के दूसरे दिन गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने शानदार वापसी करते हुए शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी एफवाईईआरएस अमेरिकन गैम्बिट्स की जीत की रफ्तार रोक दी। गेंजेस ने गैम्बिट्स को 9-7 से हराकर अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन अल्पाइन एपीएल पाइपर्स ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए गेंजेस को 11-6 से हराया।
निकलेश जैन · 6 सितंबर 2026
भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानन्दा ने शानदार वापसी करते हुए ग्रैंड चेस टूर 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में छह अंकों से पिछड़ने के बावजूद प्रज्ञानन्दा ने फैबियानो करूआना के खिलाफ दोनों रैपिड मुकाबले जीतकर मैच में वापसी की और अंततः 15-13 के स्कोर से खिताब अपने नाम किया।यह प्रज्ञानन्दा का ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स में पहला खिताब है। इस ऐतिहासिक जीत के साथ उन्होंने 2 लाख डॉलर (लगभग 1.7 करोड़ रुपये) की पुरस्कार राशि भी हासिल की।वहीं पूरे टूर की बात करे तो प्रज्ञानन्दा नें कुल चार लाख डालर अपने नाम किए ।
निकलेश जैन · 30 अगस्त 2026
मध्य शतरंज को वर्ष 2026 के नए जूनियर शतरंज चैंपियन मिल गए है, ग्वालियर के शुभ खत्री नें ओपन जूनियर और इंदौर की अविका पंवार नें भोपाल में सम्पन्न हुई राज्य जूनियर शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया। खेलो चैस इंडिया क्लब , चेसबेस इंडिया नें इस स्पर्धा को भोपाल जिला शतरंज संघ के साथ मिलकर आयोजित किया, यह पहला मौका था जब मध्य प्रदेश जूनियर शतरंज स्पर्धा को एक अंतरराष्ट्रीय रेटिंग स्पर्धा के तौर पर आयोजित किया गया और इसमें कुल एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि रखी गई जो की देश में जूनियर स्तर की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि है। हमने इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन छोला चैस के ख़ास सहयोग से संपन्न किया। पढ़े यह लेख
निकलेश जैन · 22 अगस्त 2026
भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानन्दा ने ग्रैंड चैस टूर 2026 के चौथे चरण सेंट लुईस रैपिड एवं ब्लिट्ज का खिताब अपने नाम करते हुए एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। प्रज्ञानन्दा ने अंतिम दिन से एक राउंड पहले ही खिताब अपने नाम कर लिया और पूरे पांच दिनों तक लगातार शीर्ष स्थान पर बने रहने वाले एकमात्र खिलाड़ी रहे। इस शानदार जीत के साथ उन्होंने 50,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 43 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि और 13 ग्रैंड चैस टूर अंक भी अपने नाम किए। पढ़े यह लेख. तस्वीरे : सेंट लुईस चैस क्लब
निकलेश जैन · 7 अगस्त 2026
फ़ीडे के अंतरिम अध्यक्ष पाँच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद नें आधिकारिक तौर पर भारत के वर्तमान विश्व चैंपियन डी गुकेश और उनके चैलेंजर कैंडिडेट विजेता उज़्बेकिस्तान के जावोखीर सिंदारोव के बीच होने वाली विश्व शतरंज चैंपियनशिप के स्थान और समय की घोषणा कर दी है, पढ़े इस लेख में कब और कहाँ होगा शतरंज इतिहास की यह सबसे युवा विश्व खिताब की जंग
निकलेश जैन · 29 जुलाई 2026
YouTube · 20 व्यूज़ · 48 मिनट पहले
YouTube · 854 व्यूज़ · 4 घंटे पहले
YouTube · 17.7 हज़ार व्यूज़ · 6 घंटे पहले
YouTube · 6.1 हज़ार व्यूज़ · 16 घंटे पहले
YouTube · 6.8 हज़ार व्यूज़ · 19 घंटे पहले
YouTube · 8.4 हज़ार व्यूज़ · 22 घंटे पहले
YouTube · 4.6 हज़ार व्यूज़ · 24 घंटे पहले
YouTube · 4.1 हज़ार व्यूज़ · कल
YouTube · 7 हज़ार व्यूज़ · कल
YouTube · 6.8 हज़ार व्यूज़ · कल
YouTube · 88.1 हज़ार व्यूज़ · कल
YouTube · 7.8 हज़ार व्यूज़ · परसों
YouTube · 7.7 हज़ार व्यूज़ · परसों
YouTube · 9.9 हज़ार व्यूज़ · परसों
YouTube · 12.3 हज़ार व्यूज़ · परसों
भारत की शीर्ष महिला ग्रैंडमास्टर आर. वैशाली शनिवार से स्विट्जरलैंड में शुरू हो रहे प्रतिष्ठित बील इंटरनेशनल चेस फेस्टिवल 2026 के चैलेंजर सेक्शन में हिस्सा लेंगी। 11 से 24 जुलाई तक चलने वाला यह टूर्नामेंट वैशाली के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसी वर्ष के अंत में उन्हें मौजूदा विश्व चैंपियन जू वेनजुन के खिलाफ विश्व शतरंज चैंपियनशिप मैच खेलना है। इसके अलावा आगामी शतरंज ओलंपियाड की तैयारियों के लिहाज से भी यह प्रतियोगिता उनके लिए एक बड़ी परीक्षा होगी।
निकलेश जैन · 10 जुलाई 2026
विश्व यूथ शतरंज चैंपियनशिप 2026 का शानदार समापन छह नए विश्व यूथ चैंपियनों के साथ हुआ। अंडर 18 ओपन में कनाडा के आईएम एंथनी अतानासोव, अंडर 18 बालिका में फ़ीडे की डब्ल्यूएफएम वैलेरिया क्लेमेनोवा, अंडर 16 ओपन में अज़रबैजान के आईएम खगान अहमद, अंडर 16 बालिका में फ़ीडे की डब्ल्यूएफएम वेरानिका अब्रामकीना, अंडर 14 ओपन में पोलैंड के एफएम एंटोनी राडज़िम्स्की और अंडर 14 बालिका में अज़रबैजान की ज़हरा अल्लाहवेर्दी ने विश्व खिताब अपने नाम किए। भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि अंडर 18 बालिका वर्ग में रही, जहाँ डब्ल्यूएफएम प्रतीति बरदोलोई ने पूरे टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए रजत पदक जीतकर भारत को इस विश्व यूथ चैंपियनशिप का एकमात्र पदक दिलाया। पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें। 📸 रिपोर्ट एवं फोटोग्राफ : फ़ीडे ट्रेनर निकलेश जैन
निकलेश जैन · 27 जून 2026
क्या आप शतरंज के प्रति जुनूनी हैं? क्या आपको लिखना, वीडियो बनाना, सोशल मीडिया संभालना या शतरंज की दुनिया की खबरों को लोगों तक पहुँचाना पसंद है? यदि आपका उत्तर "हाँ" है, तो हिंदी चेसबेस इंडिया आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आया है। भारत में शतरंज तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और हिंदी भाषी दर्शकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमारा उद्देश्य दुनिया भर की शतरंज गतिविधियों, टूर्नामेंटों, खिलाड़ियों और प्रेरणादायक कहानियों को हिंदी में लाखों पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाना है। इस मिशन में हमारा साथ देने के लिए हम नए टीम सदस्यों की तलाश कर रहे हैं।
चेसबेस इंडिया · 10 जून 2026
उजचैस कप 2026 ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट के तीन राउंड पूरे हो चुके है और अब भारत के अर्जुन एरिगैसी मेजबान देश के अब्दुसत्तोरोव नोदीरबेक और मदमिनोव मुखिद्दीन के साथ संयुक्त बढ़त पर पहुँच गए है । यह इस ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट का तीसरा संस्करण है, 2024 में इसे मेजबान देश के याकुबबोएव नोदिरबेक नें और 2025 में भारत के प्रज्ञानन्दा नें जीता था । इस बार भारत से अर्जुन एरिगैसी और विदित गुजराती भाग ले रहे है , पढ़े यह लेख , Photos : Uzchess & Himank Ghosh / ChessBase India
निकलेश जैन · 9 जून 2026
फ़ीडे महिला कैंडिडेट विजेता भारत की आर वैशाली नें अपनी विश्व शतरंज चैंपियनशिप की अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी है और उसका एक नमूना दिखा जापान में संपन्न हुए डबल्यू आर टोक्यो रैपिड में जहाँ उन्होंने एशिया की दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी में रैपिड का खिताब अपने नाम कर लिया, उन्होंने फ़ाइनल में कज़ाक्सितान की नूरमन को 1.5-0.5 से पराजित करते हुए यह ख़िताब अपने नाम किया। वैशाली को इसी वर्ष चीन की जू वेंजूँन के साथ विश्व शतरंज चैंपियनशिप खेलनी है । पढ़े यह लेख
निकलेश जैन · 8 जून 2026
तो आख़िरकार भारत के रमेशबाबू प्रज्ञानंदा नें अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में जोरदार वापसी कर ली है। पिछले एक साल से अपनी लय की तलाश कर रहे थे और उन्होंने जब वापसी की तो कुछ ऐसे की विश्व के नम्बर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को दो बार और विश्व चैंपियन डी गुकेश को एक बार पराजित करते हुए नॉर्वे शतरंज 2026 जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है साथ ही लंबे समय के बाद फिर से उन्होंने 2750 रेटिंग को पार करते हुए विश्व रैंकिंग में शीर्ष 10 के क़रीब पहुँच गए है, शतरंज ओलंपियाड के कुछ माह पहले उनका लय में आना भारत के लिए अच्छी खबर है। Photo: Michal Walusza / Norway Chess
हफ़्ते में एक ईमेल। टूर्नामेंट रिपोर्ट, नए कोर्स और एक पहेली।