विश्व चैंपियनशिप -कार्लसन की वापसी -हिसाब बराबर
25/11/2016 -एक चैम्पियन का गिरना उसके तेजी से उठ खड़ा होने के संकेत देता है , भारी दबाव के बीच अपनी लय तलाशते हुए मौजूदा विश्व चैम्पियन नें अपने हाथ से फिसलते जा रहे अपने ताज को एक बार फिर मजबूती से पकड़ लिया है और अब यह मुक़ाबला ऐसी स्थिति में है जहां से कुछ भी संभव है जो जीतेगा वह सिकंदर कहलाएगा । कार्लसन नें आज कर्जाकिन को एकदम बराबर चल रहे खेल में गलतियाँ करने पर विवश कर दिया ।कर्जाकिन कार्लसन के धीमें खेल को नहीं समझ सके और कई बार अपने मोहरो या प्यादो को बेहतर करने के मौके का उतना अच्छा इस्तेमाल नहीं कर सके जैसा की कार्लसन कर रहे थे । कार्लसन की जीत नें इस महामुकाबले को नए रोमांच से भर दिया पढे इस लेख में वेसली सो और चेसबेस 14 के विश्लेषण ..