विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में भारत के शीर्ष खिलाड़ी मुरली कार्तिकेयन नें रूस के प्रतिभाशाली खिलाड़ी मुरजिन वोलोदार को पराजित करते हुए भारत की पदक की उम्मीद एक बार फिर कायम कर दी है । सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए उन्होने कारो कान ओपेनिंग में 82 चालों तक चले मैराथन मुक़ाबले में जीत दर्ज की ,

इस मैच के बाद अब मुरली 6 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर पहुँच गए है और अब अंतिम तीन राउंड में उनका प्रदर्शन काफी महत्वपूर्ण होगा  

राउंड 7 में कार्तिकेयन का मैच कैसा रहा उन्होने यह इस मैच में बताया सुने यह विडियो 

भारत को आज बालक वर्ग में प्रग्गानंधा की हार से झटका लगा जब वह स्पेन के मिगेल संटोस से मात्र 29 चालों में पराजित हो गए । ऐसा लगा जैसे प्रग्गा आज बिलकुल लय में नहीं थे उम्मीद है वह वापसी करते हुए पुनः अच्छा प्रदर्शन करेंगे 

राउंड 4 मे ही आपस में मुक़ाबला खेल चुके स्पेन के मिगेल संटोस और उक्रेन के स्टेंबूलिक एवेगेनी राउंड 8 के बाद 6.5 अंको के साथ पहले स्थान पर चल रहे है ।

अरविंद  चितांबरम नें हमवतन राजा ऋत्विक को पराजित करते हुए एक बार फिर शीर्ष पर वापसी की देखना होगा की वह क्या अब अंतिम तीन राउंड में अपना बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे ?

भारत के आर्यन वर्षने एक और जीत के साथ इंटरनेशनल मास्टर नार्म के करीब पहुँच गए है देखे उनका मैच 

Round 9 on 2019/10/23 at 15:00 hrs

Bo.No. NameBdldFEDRtgPts.ResultPts.NameBdldFEDRtg No.
17
GMShtembuliak EvgenyUKR25776½6IMCostachi MihneaROU2463
25
22
GMKarthikeyan MuraliIND261766½GMSantos Ruiz MiguelESP2560
10
337
IMBronstein OrISR241366GMHakobyan AramARM2561
9
43
GMAravindh Chithambaram Vr.IND26095½5½GMKollars DmitrijGER2587
4
522
IMDrygalov SergeyRUS24705½5½GMSargsyan ShantARM2580
6
619
IMNigmatov OrtikUZB249455½Wang Shixu BCHN2370
50
78
GMPraggnanandhaa RIND256755IMArjun KalyanIND2483
20
832
FMMurzin VolodarRUS243355IMGazik ViktorSVK2546
12
930
IMRaghunandan Kaumandur SrihariIND244955GMVisakh N RIND2529
14
1046
IMMendonca Leon LukeIND238855GMIniyan PIND2509
16

बालिका वर्ग 

बालिका वर्ग मे आज का दिन काफी कुछ घटनाओं वाला रहा और सबसे ज्यादा चर्चा दो ऐसी बाते रही जिससे भारत के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता 

विश्व अंडर 18 में भारत को रजत पदक दिलाने वाली वन्तिका अग्रवाल मैच के लिए नहीं आई ,आँखों में संक्रमण के चलते उन्होने अपना नाम टूर्नामेंट से वापस ले लिया है और इसी वजह से उनकी प्रतिद्वंदी सी लक्ष्मी को 15 मिनट के बाद वॉक ओवर दे दिया गया 

वंही बेहद खराब लय में जूझ रही टॉप सीड चीन की जु जिनेर नें मात्र 9 चालों में ड्रॉ खेलकर सभी को चौंका दिया 

उनके तुरंत मैच स्थल छोड़ते ही सभी की नजरे उसी बोर्ड पर थी 

स्कोर शीट ! शतरंज वाकई बेहद कठिन और क्रूर खेल है और यहाँ अपनी भावनाओं पर काबू रखना आसान नहीं होता  अब तक 27 अंक रेटिंग गवां चुकी जिनेर के लिए अंतिम तीन राउंड जीतकर अपनी प्रतिष्ठा बचाने का मौका अभी भी है !

भारत के लिए दूसरा झटका दो भारतीय खिलाड़ियों का आपस में मुक़ाबला होना रहा । प्रियांका नें वैशाली को हराया तो वैशाली नें प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया है और यह भारत के लिहाज से अच्छी खबर नहीं है 

बालिका वर्ग में रूस की पोलिना शुवालोवा नें आज कजाकिस्तान की बिबिसरा अस्सौबाएवा को पराजित करते हुए 7 अंको के साथ एकल बढ़त कायम कर ली

जबकि ईरान की अलीनसेब मोबिना नें भारत की दिव्या देशमुख के साथ ड्रॉ खेलते हुए 6.5 अंको के साथ दूसरा स्थान कब्जे में रखा है । भारत की दिव्या देशमुख 6 अंक बनाकर बुल्गारिया की अंटोवा गबरीला और उक्रेन की मारिया बेर्द्नेयक के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रही है ।

देखे राउंड 7 में दिव्या की शानदार जीत का विडियो - हिन्दी चेसबेस इंडिया यू ट्यूब के माध्यम से 

 

Round 9 on 2019/10/23 at 15:00 hrs

Bo.No. NameFEDRtgPts.ResultPts.NameFEDRtg No.
12
IMTsolakidou StavroulaGRE243167WIMShuvalova PolinaRUS2412
4
225
WIMAlinasab MobinaIRI22396½6FMAntova GabrielaBUL2318
13
310
Berdnyk MariiaUKR234966WIMDivya DeshmukhIND2358
9
46
WGMAssaubayeva BibisaraKAZ23815½5½WIMPriyanka NutakkiIND2248
24
523
WFMProtopopova AnastasiyaRUS22635½5½WIMDordzhieva DinaraRUS2335
11
663
WFMPandey SrishtiIND19635½5½WIMMunkhzul TurmunkhMGL2332
12
733
WIMAakanksha HagawaneIND21815½5½WFMLi YunshanCHN2289
16
815
WIMSong YuxinCHN229255½WFMAltantuya BoldbaatarMGL2277
20
917
WIMSolozhenkina ElizavetaRUS228355WFMLakshmi CIND1859
75
1019
Yakubbaeva NilufarUZB228155WIMChitlange SakshiIND2175
36