दूसरे दिन सही मायनों में प्रग्गानंधा का मैच सबसे बेहतरीन मैच रहा और एक बार फिर उन्होने लगभग बराबर की स्थिति से मैच जीत में बदलकर अपनी क्षमता साबित की । 


राउंड 3 

विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप राउंड 3 के बाद स्पेन के मिगेल संटोस और उक्रेन के एवगेनय स्टेमबुलिक नें अपने तीनों मुक़ाबले जीतकर सयुंक्त बढ़त में स्थान बनाया ।

भारतीय खिलाड़ी आर प्रग्गानंधा नें आज भारतीय मूल के इंग्लैंड के खिलाड़ी रवि हरया से ड्रॉ खेला

तो मुरली कार्तिकेयन नें हमवतन आर्यन वर्षनेय को पराजित किया और एक बार फिर जीत की राह पकड़ी 

। भारत के इनियन पी नें भी स्लोवेनिया के विद दोब्रोवोलीक को पराजित किया और इस प्रकार यह तीनों खिलाड़ी 2.5 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर पहुँच गए थे  ।


पहले बोर्ड पर ईरान की अलीनसेब नें बेहतरीन जीत दर्ज की और लगातार तीसरी जीत दर्ज की 

बालिका वर्ग में भारत की प्रियांका नौटाकी नें रूस की दिनारा दोर्डज़्हिएवा को मात देते हुए सयुंक्त बढ़त में अपना स्थान बनाया 

और अर्पिता मुखर्जी नें अर्मेनिया की मरियम आवेटिस्यन को पराजित करते हुए सयुंक्त बढ़त हासिल की ।

उनके अलावा इज़राइल की अलीनसेब मोबिना मंगोलिया की बोल्डबातर अलतंतया भी अपने सभी 3 मुक़ाबले जीतकर सयुंक्त बढ़त थी  । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में आर वैशाली ,दिव्या देशमुख ,वी तौशाली ,रक्षिता रवि ,मृदुल देहांकर ,वन्तिका अग्रवाल 2.5 अंको पर सयुंक्त दूसरे स्थान पर खेल रही थी । 


राउंड 4 

राउंड 4 में प्रगगा नें अपने बेहतरीन खेल से सभी को अपना दम एक बार दिखाया । अंडर 18 विश्व चैम्पियन होने का आत्मविश्वास उनमे साफ नजर आ रहा है और जिस अंदाज में  इस मैच में उन्होने मंगोलियाँ के बाटसुरेन को हराया वह वाकई उनकी गहरी समझ को बताता है 

पहले बोर्ड पर स्पेन के संटोस और उक्रेन के एवेगनी के बीच मुक़ाबला ड्रॉ रहने का फायदा प्रग्गानंधा को मिला और वह सयुंक्त बढ़त पर इनके साथ शामिल हो गए 

इस राउंड में मुरली कार्तिकेयन और इनियन पी नें अपने मुक़ाबले ड्रॉ खेले और सयुंक्त दूसरे स्थान पर ही रहे 

लगातार दो जीत के बाद तीसरा राउंड मुरली कार्तिकेयन से हारने के बाद दिल्ली के रहने वाले आर्यन वर्षने नें आदित्य मित्तल पर जोरदार जीत के साथ वापसी की 

कैसा था उनका मैच सुने उनकी ही जुबानी 

Pairings/Results

Round 5 on 2019/10/18 at 15:00 hrs

 

बालिका वर्ग में पहले बोर्ड पर  मंगोलिया की अलतान्ततुया बोल्दबातर चारो मैच जीतकर एकल बढ़त पर चल रही है

दूसरे बोर्ड पर प्रियांका के और अर्पिता मुखर्जी के बीच मुक़ाबला ड्रॉ रहा और अब दोनों खिलाड़ी सयुंक्त दूसरे स्थान पर पहुँच गयी 

Pairings/Results

Round 5 on 2019/10/18 at 15:00 hrs

देखे सभी मुक़ाबले