तो क्या प्रियांका और अरविंद भारत के लिए अंतिम राउंड जीतकर बढ़ाएँगे प्रतिष्ठा ?

दिल्ली में चल रही विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में उक्रेन के स्टेंबूलीयक एवेगेनी और रूस की पोलिना शुवालोवा अपने बेहतरीन प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए अंतिम राउंड के पहले खिताब के बेहद करीब पहुँच गए है । बालक वर्ग में भारत की पदक जीतने की उम्मीद अब लगभग ना के बराबर रह गयी है

पहले बोर्ड पर एक समय चीन के वांग शिकू के सामने मुश्किल में नजर आ रहे एवेगेनी स्टेंबूलिक नें अपना मैच किसी तरह बचा कर मैच ड्रॉ खेला और बढ़त बरकरार रखी

भारत को उसके शीर्ष खिलाड़ी मुरली कार्तिकेयन की हार से बड़ा झटका लगा उन्हे अर्मेनिया के अरम हकोबयन के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा

जबकि भारत की दूसरी उम्मीद अरविंद चितांबरम को स्पेन के संटोस मिगेल के सामने पूरा अंक बनाना मुश्किल हो गया और उन्हे ड्रॉ खेलना पड़ा ।

वही अर्मेनिया के सर्गस्यन शांत नें इज़राइल के ओर ब्रोंस्टाइन को पराजित करते हुए पदक की संभावना को बढ़ा लिया है । तो अंतिम ग्यारवे राउंड के पूर्व स्थिति कुछ यूं है की उक्रेन के स्टेंबूलीयक 8 अंक के साथ पहले स्थान पर , 7.5 अंको पर स्पेन के मिगेल संटोस, अर्मेनिया के हकोबयन और सर्गस्यन सयुंक्त दूसरे स्थान पर तो भारत के अरविंद चितांबरम ,चीन के वांग शिकू,और रूस के मुरजिन वोलोदर 7 अंक लेकर सयुंक्त तीसरे स्थान पर है । 

Round 11 on 2019/10/25 at 10:00 hrs

Bo.No. NameBdldFEDRtgPts.ResultPts.NameBdldFEDRtg No.
17
GMShtembuliak EvgenyUKR257787IMMurzin VolodarRUS2433
32
210
GMSantos Ruiz MiguelESP2560GMSargsyan ShantARM2580
6
33
GMAravindh Chithambaram Vr.IND26097GMHakobyan AramARM2561
9
418
GMKuybokarov TemurAUS25017Wang Shixu BCHN2370
50
52
GMKarthikeyan MuraliIND2617IMJanik IgorPOL2467
24
637
IMBronstein OrISR2413GMKollars DmitrijGER2587
4
730
IMRaghunandan Kaumandur SrihariIND2449GMPraggnanandhaa RIND2567
8
846
IMMendonca Leon LukeIND2388GMHarsha BharathakotiIND2530
13
920
IMArjun KalyanIND2483IMCostachi MihneaROU2463
25
1015
IMLobanov SergeiRUS251666IMBatsuren DambasurenMGL2454
29

दो बार की विश्व अंडर 18 चैम्पियन पोलिना शुवालोवा नें अपने बेहतरीन खेल से विश्व जूनियर का खिताब जीतने की ओर बेहद मजबूती से कदम बढ़ा दिये है ,राउंड 10 में अपनी जीत से उन्होने दिखाया की आखिर इस टूर्नामेंट में क्यूँ वो ही विश्व खिताब की दावेदार है

बालिका वर्ग मे रूस की पोलिना शुवालोवा नें आज उक्रेन की मारिया बेर्डन्यक को पराजित करते हुए 9 अंक बनाते हुए लगभग अपना खिताब सुरक्षित कर लिया है दूसरे स्थान पर ईरान के अलीनसेब मोबिना है जो की 8 अंको पर खेल रही है ।

पूरी प्रतियोगिता में सबसे मजबूत भारतीय खिलाड़ी बनकर उभरी प्रियांका नूटकी नें दसवें राउंड में दिव्या देशमुख को पराजित करते हुए 7 अंक बना लिए और अगर वह अंतिम राउंड में जीत दर्ज करती है तो पदक की संभावना बनी हुई है

आकांक्षा हागवाने 7 अंक बनाकर जब अंतिम राउंड में खेल शुरू करेंगी तो निश्चित तौर पर एक जीत उन्हे शीर्ष 10 खिलाड़ियों में शामिल करा सकती है  

Round 11 on 2019/10/25 at 10:00 hrs

आयोजको की तरफ से कल सभी खिलाड़ियों को उनके नाम से बने कप दिये गए !

राउंड 10 के सभी मुक़ाबले ( बालक वर्ग )

राउंड 10 के सभी मुक़ाबले ( बालिका वर्ग )