Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

न्यू इन चैस क्लासिक SF- नाकामुरा बढ़े फाइनल की ओर

by Niklesh Jain - 30/04/2021

यूएसए के हिकारु नाकामुरा नें न्यू इन चैस क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के सेमी फाइनल के पहले दिन अजरबैजान के अनुभवी खिलाड़ी ममेद्यारोव को 3-1 से पराजित करते हुए फाइनल की ओर बेहद मजबूत कदम बढ़ा दिये है , अब अगर दूसरे दिन ममेद्यारोव नें कोई कमाल नहीं किया तो उनका टूर्नामेंट से बाहर होना लगभग तय है । देखना होगा की क्या नाकामुरा इस बार फाइनल पहुँच पाएंगे ? दूसरे सेमी फाइनल मुक़ाबले मे विश्वचैम्पियन मेगनस कार्लसन के हाथ से बढ़त आकर निकल गयी । 2-1 से आगे हो चुके कार्लसन को चौंथे एंडगेम की एक गलती भारी पड़ी और अरोनियन नें बाजी जीतकर हिसाब बराबर कर दिया और दिन का स्कोर 2-2 रहने से अब मामला पूरी तरह दूसरे दिन के खेल पर निर्भर करेगा । पढे यह  लेख 



न्यू इन चैस क्लासिक – यूएसए के नाकामुरा नें बनाई बढ़त 

मेल्टवाटर शतरंज टूर 2021 के छठे पड़ाव न्यू इन चैस क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के प्ले ऑफ चरण मे बेस्ट ऑफ टू सेमी फाइनल के पहले दिन यूएसए के हिकारु नाकामुरा नें अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव को 3-1 से पराजित करते हुए फाइनल की तरफ अपने कदम मजबूती से बढ़ा दिये है ।

दोनों के बीच चार रैपिड मुकाबलों मे सबसे पहले नाकामुरा नें पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल की जिसे अगले ही मैच को जीतकर ममेद्यारोव नें 1-1 कर दिया पर इसके बाद लगातार दो मैच जीतकर 3-1 से नाकामुरा नें दिन अपने नाम कर लिया अब दूसरे दिन फाइनल पहुँचने के लिए उन्हे सिर्फ 2 अंको की जरूरत है । 

विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन पहला दिन अपने नाम करने से चूक गए और यूएसए के लेवोन अरोनियन नें 2-2 से बराबरी पर रोक लिया । दोनों के बीच पहले दो मैच ड्रॉ रहने के बाद कार्लसन नें तीसरा मैच जीतकर 2-1 से बढ़त हासिल कर ली थी पर चौंथे मैच मे जीतकर अरोनियन नें स्कोर 2-2 कर दिया और अब सब कुछ दूसरे दिन के परिणाम पर निर्भर करेगा की कौन फाइनल खेलेगा । 






Contact Us