प्रग्गानंधा नें रद्जाबोव को हरा किया एक और धमाका 

 

मेल्टवाटर शतरंज टूर के अप्रैल माह के पड़ाव न्यू इन चैस क्लासिक शतरंज के दूसरे दिन भारत के प्रग्गानंधा को तीन हार का सामना करना पड़ा पर उन्होने दिग्गज अजरबैजान के खिलाड़ी तैमूर रद्जाबोव को मात देते हुए एक नया उलटफेर अपने नाम कर लिया । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे प्रग्गानंधा नें क्वीन्स गेंबिट मे एक रोमांचक मुक़ाबले मे अंतिम समय मे रद्जाबोव की एक गलत चाल का फायदा उठाकर खेल अपने नाम कर लिया 

इसके अलावा दिन मे विदित के साथ उनका मुक़ाबला ड्रॉ रहा जबकि उन्हे ले कुयांग लिम , लेनियर दोमिंगेज और आर्यन तारी से हार का सामना करना पड़ा 

विदित गुजराती के लिए दूसरा दिन अच्छा जा रहा था और उन्होने अलीरेजा से और प्रग्गानंधा से ड्रॉ तो जान डुड़ा पर जीत से अच्छी शुरुआत की थी पर उसके बाद वेसली सो और ममेद्यारोव से लगातार दो हार नें उनके लिए मुश्किले बढ़ा दी 

फिलहाल मेगनस सबसे आगे चल रहे है देखना होगा की क्या विदित और प्रग्गानंधा मे से कोई एक या दोनों प्ले मे जगह बना सकते है ?

देखे सभी मुक़ाबले