न्यू इन चैस क्लासिक – मेगनस कार्लसन पहुंचे सेमी फाइनल 

मेल्टवाटर चैम्पियन शतरंज टूर 2021 के छठे पड़ाव न्यू इन चैस क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें बेहद रोमांचक मुक़ाबले मे अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव को पराजित करते हुए सेमी फाइनल मे जगह बना ली है । दोनों के बीच हुए बेस्ट ऑफ टू क्वाटर फाइनल के पहले दिन स्कोर 2-2 रहा था ।

दसरे दिन के दूसरे मुक़ाबले मे सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए कार्लसन नें निमजों इंडियन ओपेनिंग मे रद्जाबोव की 12 वीं चाल मे प्यादे की एक गलत चाल का फायदा उठाते हुए 41 चाल मे बाजी अपने नाम कर ली, बाकी तीन मुक़ाबले ड्रॉ रहे ।

दूसरे दिन के पहले दो राउंड के हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर सीधा विश्लेषण किया गया 

दूसरे दिन के परिणाम 

इस तरह कार्लसन नें 2.5-1.5 से दिन अपने नाम कर सेमी फाइनल मे जगह बना ली

जहां उनका सामना होगा यूएस के लेवोन अरोनियन से जिन्होने हमवतन वेसली सो को 3-1 और 2-1 से मात देते हुए अंतिम चार मे स्थान बनाया ।

सेमी फाइनल का दूसरा मुक़ाबला होगा अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव

और यूएस के हिकारु नाकामुरा के बीच जिन्होने क्रमशः फीडे के अलीरेजा फिरौजा और वियतनाम के ले कुयांग लिम को पराजित किया । 

देखे सभी मुक़ाबले