कामद ख़िताब के क़रीब बनाये सात में सात अंक!

दिन के पेल मुक़ाबले में पहले बोर्ड पर कामद मिश्रा ने काले मोहरों से खेलते हुए देबोप्रिय दत्ता को एक शानदार एंडगेम में पराजित किया। एंडगेम में कामद के पास राजा और सात प्यादे थे, जबकि देबोप्रिय के पास राजा, तीन प्यादे और एक ऊँट था। इस तकनीकी रूप से दिलचस्प मुकाबले में कामद ने अपनी बढ़त को जीत में बदल दिया।

वहीं दूसरे बोर्ड पर नन्हे खिलाड़ियों रेयांश सुशील और मेदांत जैन के बीच एक रोमांचक मुकाबला ड्रॉ रहा

तीसरे बोर्ड पर दूसरे वरीय निकलेश कुमार जैन ने अर्जुन अरोड़ा को मात्र 23 चालों में हराकर शानदार जीत दर्ज की।किंग्स इंडियन ओपनिंग में खेली गई इस बाजी में अर्जुन ओपनिंग में प्यादा खोने के बाद वापसी नहीं कर सके.

वहीं, चौथे बोर्ड पर अविश विशाल शिंदे ने सबसे बड़ा। उलटफेर करते हुए तीसरे वरीय महाराष्ट्र के ओंकार कादव को 73 चालों तक चले लंबे और संघर्षपूर्ण मुकाबले में मात दी।जीतने की कोशिश में लगे ओंकार अंत समय में अविश की शानदार टेक्टिकल चालों में फस गए

शाम के मुकाबले (सातवाँ राउंड)

शाम के मुकाबलों में सबसे ज्यादा निगाहें पहले बोर्ड पर थीं, जहाँ कामद मिश्रा और निकलेश कुमार जैन आमने-सामने थे। दोनों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जिसमें कामद ने जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखा। अब कामद 7/7 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।

दूसरे बोर्ड पर भोपाल के 10 वर्षीय मेदांत जैन ने मोहित कुमार श्रीवास्तव को हराकर एक और महत्वपूर्ण जीत अपने नाम की। मेदांत का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार रहा है।

तीसरे बोर्ड पर अर्णव पवार और रेयांश सुशील के बीच मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

वहीं चौथे बोर्ड पर नितिन रघुवंशी ने अविश विशाल शिंदे को शानदार अंदाज़ में पराजित कर पूरे अंक हासिल किए और अब आज वह सबसे आगे चल रहे कामद मिश्रा से सफेद मोहरो से मुकाबला खेलेंगे.

सात राउंड के बाद की स्थिति

Rk.

SNo

Name

FED

Rtg

Club/City

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

1

4

Mishra, Kamad

IND

1964

Jabalpur

7

29

32,5

32,5

2

12

Jain, Medant

IND

1743

Khelo Chess India

6

29,5

32,5

27,5

3

16

Nitin, Raghuvanshi

IND

1670

Ganjbasoda

6

29

35

26,75

4

50

Arnav, Pawar

IND

1426

Indore

5,5

30,5

32,5

24,75

5

5

Supratim, Bhadra

IND

1877

Delhi

5,5

29,5

33,5

24,5

6

14

Reyaansh, Sushil

IND

1732

Delhi

5,5

29

30

21,75

7

9

Debopriyo, Dutta

IND

1761

WB

5

30,5

34

21,75

8

2

AGM

Niklesh, Kumar Jain

IND

1980

Bhopal

5

30,5

32

19,75

9

19

Shrivastava, Mohit Kumar

IND

1650

Datia

5

29

32

20,5

10

35

Prateek, Pandey

IND

1512

Bhopal

5

28,5

30,5

17,5

सात राउंड के बाद कामद मिश्रा 7/7 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं।

वहीं, नितिन रघुवंशी और मेदांत जैन 6-6 अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं।

दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी काबिल-ए-तारीफ रहा है। नितिन और मेदांत अब तक अपराजित हैं। दोनों ने पाँच मुकाबले जीते हैं और दो मुकाबले ड्रॉ खेले हैं।

कल का दिन महत्वपूर्ण !!

कल सुबह आठवें राउंड में सबकी निगाहें कामद मिश्रा और नितिन रघुवंशी के मुकाबले पर होंगी। कामद काले मोहरों से खेलेंगे, जबकि नितिन सफेद मोहरों के साथ उतरेंगे।

क्या नितिन, कामद के विजय अभियान पर रोक लगा पाएंगे, या कामद लगातार आठवीं जीत दर्ज करेंगे? इस मुकाबले का परिणाम टूर्नामेंट की शीर्ष रैंकिंग के लिए बेहद अहम होगा।

Round 8 on 2026/10/21 at 4.30 PM


धन्यवाद छोला चैस : खेलो चैस इंडिया मुहिम के तहत जनवरी 2023 से यह अब तक तक का क्रमशः 94वा आयोजन है और इसे अब और बेहतर बनाने और अगली पीढ़ी को बेहतर मंच देने की हमारी मुहिम में अब छोला चैस का सहयोग मिला है, हम उनके आभारी है की उन्होंने मध्य प्रदेश के साथ साथ मध्य भारत में हमारी इस मुहिम को अपना समर्थन दिया है ! उम्मीद है यह सहयोग इस आयोजन से कई उभरते खिलाड़ियों को मंच मिलेगा.

धन्यवाद डीजीटी : खेलो चैस इंडिया के तहत हुए पिछले कुछ आयोजनों का सीधा प्रसारण ऑनलाइन डीजीटी बोर्ड के माध्यम से किया जा रहा है और इसके पीछे हमें डीजीटी का सहयोग मिला है हम उनके भी बहुत आभारी है डीजीटी बोर्ड पर खेलते युवा खिलाड़ियों की ललक और प्रेरणा देखते ही बनती है.