खेलो चैस इंडिया क्लासिकल फ़ीडे रेटिंग शतरंज 23 मार्च से 31 मार्च तक

तो अगर आपने क्लासिकल शतरंज को कोई ऐसा टूर्नामेंट नहीं खेला है जहाँ हर दिन एक राउंड खेला हो तो फिर आपको भोपाल में होने जा रहे इस विश्व स्तरीय क्लासिकल में भाग लेने का मौका नहीं चूकना चाहिए।

क्लासिकल शतरंज का यह आयोजन भोपाल के सेज इंटरनेशनल स्कूल में स्थित खेलों चैस इंडिया क्लब में आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल 128 खिलाड़ी खेलेंगे जिसमें 68 स्थान भोपाल के खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित रखे गए है

प्रतियोगिता में हर दिन 5 बजे से एक राउंड खेला जाएगा, ताकि वो खिलाड़ी भी इसमें भाग ले सके जो दिन भर अपना काम करने के बाद इसमें भाग लेना चाहते है, वो बच्चे भी जो भोपाल में पढ़ते है और स्कूल के बाद इसमें भाग लेना चाहते है। अंतिम दिन 31 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश होगा और इस दिन सुबह 10 बजे से आखिरी राउंड खेला जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल एक लाख पचास हज़ार के पुरस्कार रखे गए है, जिसमें पहले तीन स्थान पर आने वाले खिलाड़ियों को क्रमशः 35 हज़ार, 20 हज़ार , 15 हज़ार के पुरस्कार दिए जाएँगे, प्रतियोगिता में कुल 41 नकद, 30 मेडल और 3 विशेष पुरस्कार मिलाकर कुल 74 पुरस्कार दिए जाएँगे।

प्रतियोगिता में विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे तीन खास पुरस्कार जिसके तहत अंडर 10 में पहले स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 18वें और वर्तमान विश्व चैंपियन डी गुकेश द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ शतरंज बोर्ड तो दो सर्वश्रेष्ठ अंडर 15 बालिका खिलाड़ियों को कोनेरू हंपी द्वारा हस्ताक्षर युक्त तस्वीर दी जाएगी।

यहाँ पर एक ख़ास बात याद रखने योग्य है कि पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में रुकना सभी के लिए अनिवार्य है, अगर विजेता अनुपस्थित है तो पुरुस्कार अगले दावेदार खिलाड़ी को दे दिया जाएगा।

आख़िर क्यों यह आयोजन हर दिन में एक राउंड के साथ होगा, पढ़े हमारा यह संदेश

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सारी जानकारी यहाँ दी गई है, आप अपना प्रवेश शुल्क दिए हुए QR कोड में भेज सकते है और फिर फॉर्म भरने के लिए दूसरे QR कोड से फॉर्म भर सकते है.

हमारे पिछले कुछ आयोजन की झलकियां

आपको अपने रुकने की व्यवस्था ख़ुद करनी होगी हमारी ओर से यह जानकारी दी जा रही है पर आप सोच विचारकर अपना होटल ख़ुद चुनें

अब तक पंजीकृत खिलाड़ियों के नाम की सूची

Starting rank

देखें अपडेटेड सूची

खास लिंक्स

सर्कुलर डाउनलोड करे

फॉर्म भरे