
लंदन फीडे ओपन – प्रग्गानंधा की पाँचवी जीत इतिहास रचने के कगार पर

लंदन चेस क्लासिक के फीडे ओपन में भारत के आर प्रग्गानंधा और अरविंद चितांबरम का शानदार प्रदर्शन जारी है और दोनों ही खिलाड़ियों नें प्रतियोगिता के छठे राउंड में अपनी 5 वी जीत दर्ज की और 5.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त कायम रखी । इन दोनों के अलावा औस्ट्रेलिया के अंटोन स्मिरनोव भी 5.5 अंक पर पहले स्थान पर चल रहे है और अगले राउंड में अरविंद से मुक़ाबला खेलेंगे ।

खैर इस जीत से भारत के नन्हें सितारे प्रग्गानंधा इतिहास बनाने के एक कदम और करीब पहुँच गए । प्रग्गानंधा नें काले मोहरो से खेलते हुए इटेलिअन ओपनिंग में लगभग बराबर के एंडगेम में बुल्गारिया के मार्टिन पेट्रोव को मात देते हुए अपनी लाइव रेटिंग को 2597 पहुंचा दिया है और अगर वह यूं ही अपना प्रदर्शन बना कर रखते है तो 2600 रेटिंग को पार करने वाले सबसे युवा भारतीय बन जाएँगे ।
देखे प्रग्गानंधा की जीत का विडियो हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब के सौजन्य से आप भी जुड़े और पाये सैकड़ों विडियो

अरविंद नें भी इस राउंड में काले मोहरो से कमाल दिखाया और गुर्न्फ़ील्ड ओपनिंग में मेजबान इंग्लैंड के स्टीफन गॉर्डन को मात दी ।
अन्य भारतीय खिलाड़ियों में सहज ग्रोवर नें जर्मनी के एड्रियन से तो आर वैशाली नें इंग्लैंड के अरकेल कैथ से मुक़ाबला ड्रॉ खेला और दोनों 4.5 अंको पर खेल रहे है
Pairings/Results
Round 7








