प्रग्गानंधा नें रचा इतिहास – बने 2600 अंक छूने सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी

आखिरकार वह कारनामा हो गया जिसका अंदाजा शतरंज दुनिया को पहले ही हो गया था । लंदन चेस क्लासिक के सातवे राउंड मे भारत के नन्हें ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा नें प्रतियोगिता के दूसरे सीड खिलाड़ी फ्रांस के ग्रांड मास्टर जूलेस मौस्सार्ड को पराजित करते हुए अपनी अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग को 2600 अंक के पार पहुंचा दिया और ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए तो भारतीय शतरंज इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ।

प्रग्गा नें यह कारनामा 14 वर्ष 3 माह और 24 दिन की आयु में कर दिखाया इसके साथ ही उन्होने पिछले वर्ष यह रिकार्ड कायम करने वाले भारत की एक और युवा प्रतिभा निहाल सरीन को पीछे छोड़ा , निहाल नें यह कारनामा 14 वर्ष 10 माह की उम्र में किया था । विश्व स्तर पर अमेरिका के जान बुर्के नें 14 साल 2 माह की उम्र में यह रिकार्ड बनाया था पर गौर करने वाली बात यह है की प्रग्गा नें यह काम ग्रांड मास्टर रहते हुए किया जिसे सबसे कठिन माना जाता है।



Pairings/Results
Round 8









