
लंदन चेस क्लासिक फीडे ओपन में भारत के तीनों ग्रांड मास्टर वर्तमान राष्ट्रीय चैम्पियन अरविंद चितांबरम ,विश्व अंडर 18 चैम्पियन आर प्रग्गानंधा और सहज ग्रोवर नें लगातार तीसरी जीत दर्ज करते हुए सयुंक्त बढ़त बना ली है ।

सबसे बेहतरीन जीत दर्ज की नन्हें प्रग्गानंधा नें इंग्लैंड के अनुभवी इंटरनेशनल मास्टर रिचर्ड बेट्स को बेहद ही अच्छे खेल से पराजित किया । सिसिलियन नजडोर्फ ओपनिंग में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए पहले तो उन्होने अच्छे आक्रमण के साथ एक प्यादे की बढ़त बनाई और जब रिचर्ड नें उन पर जबाबी हमला किया तो उन्होने बेहतरीन योजना के साथ बचाव किया । साफ है की वह दिन पर दिन परिपक्व होते जा रहे है ।


इन तीनों के अलावा भारत की एकमात्र महिला खिलाड़ी आर वैशाली नें पहली हार के बाद लगातार दूसरी जीत के साथ वापसी कर ली है और वह दो अंको पर खेल रही है
Pairings/Results
Round 4 on 2019/12/01 at 1630
अभी तक के सभी मुक़ाबले









