Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

अलीरेजा फिरौजा नें जीता सिंकिफील्ड कप ,साथ ही बने ग्रांड चैस टूर के विजेता ! मिले 1 करोड़ 81 लाख रुपेय

by Niklesh Jain - 12/09/2022

कुछ समय पहले जब फ्रांस के 19 वर्षीय अलीरेजा फिरौजा फीडे कैंडिडैट में अच्छा नहीं खेल पाये थे कुछ दिग्गज खिलाड़ियों नें उनकी आलोचना की थी पर उसके बाद अलीरेजा नें लगातार अपने खेल से खुद को शीर्ष स्तर का खिलाड़ी साबित किया है । कुछ दिन पहले सैंट लुईस रैपिड और ब्लिट्ज़ का खिताब जीतने वाले अलीरेजा नें सिंकिफील्ड कप शतरंज सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है उन्होने अंतिम राउंड के बाद स्कोर टाई रहने के बाद टाईब्रेकर प्ले ऑफ मुक़ाबले में फीडे कैंडीडेट विजेता रूस के यान नेपोमिन्सी 1.5-0.5 से पराजित करते हुए यह कारनामा किया । इस खिताब के साथ ही उन्होने ग्रांड चैस टूर 2022 जीतकर एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मानने पर सबको मजबूर कर दिया है । पढे यह लेख 



फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा नें जीता सिंकीफील्ड कप शतरंज 

2022 के सबसे मजबूत सुपर ग्रांड मास्टर क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट का खिताब फ्रांस के 19 वर्षीय ग्रांड मास्टर अलीरेजा फिरौजा नें अपने नाम कर लिया है उन्होने रूस के यान नेपोमिन्सी को टाईब्रेक में पराजित करते हुए पहली बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया ।

अंतिम  नौवे राउंड में सभी मुक़ाबले बराबरी पर खत्म हुए अलीरेजा नें हमवतन मकसीम लागरेव से तो नेपोमिन्सी नें यूएसए के नीमन हंस मोके से बाजी ड्रॉ खेली और कुल 5 अंको के साथ सयुंक्त पहले स्थान पर रहे ऐसे में विजेता का निर्धारण करने के लिए दोनों के बीच दो ब्लिट्ज़ टाईब्रेक के मुक़ाबले खेले गए जिसमें 1.5-0.5 के अंतर से अलीरेजा नें जीत दर्ज की ।

इस जीत के साथ अलीरेजा नें ग्रांड चैस टूर वर्ष 2022 का ओवरऑल खिताब भी अपने नाम कर लिया । नेपोमिन्सी सिंकिफील्ड कप में उपविजेता रहे तो 4.5 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर यूएसए के वेसली सो तीसरे तो फबियानों कारुआना चौंथे स्थान पर रहे । 4 अंक बनाकर यूएसए के दोमिंगेज पेरेज पांचवे , 3.5 अंको पर यूएसए के नीमन हंस छठे और लेवोन अरोनियन सातवे ,तो 3 अंक बनाकर अजरबैजान के ममेद्यारोव आठवे तो मकसीम लागरेव अंतिम नौवे स्थान पर रहे । 

इस जीत के साथ ही अलीरेजा नें पहली बार ग्रांड चैस टूर 2022 के खिताब भी अपने नाम कर लिया 

ग्रांड चैस टूर का विजेता बनने पर अलीरेजा को करीब 80 लाख रुपेय मिले 

जबकि सिंकिफील्ड कप जीतने से उनके खाते में करीब 70 लाख रुपेय आए जबकि रैपिड ब्लिट्ज़ जीतने पर उन्हे करीब 31 लाख रुपेय मिले थे 

उपविजेता के स्थान पर रहे नेपोमिन्सी को करीब 62 लाख रुपेय का इनाम मिला 

विडियो गैलरी 

देखे सिंकिफील्ड कप के सारे मुक़ाबले 

 





Contact Us