सिंकीफील्ड कप शतरंज  – नीमन हंस का बड़ा उलटफेर विश्व चैम्पियन कार्लसन को दी मात 

2022 के सबसे मजबूत सुपर ग्रांड मास्टर क्लासिकल शतरंज टूर्नामेंट में से एक सिंकिफील्ड कप के तीसरे राउंड में बड़ा उलटफेर करते हुए यूएसए के नीमन हसन मोके नें विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को पराजित कर दिया ।

निमज़ो ओपनिंग में काले मोहरो से खेल रहे नीमन के खिलाफ कार्लसन नें मध्य खेल में कुछ गलतियाँ की और परिणाम स्वरूप नीमन को हाथी ऊंट और घोड़े के एंडगेम में एक मजबूत स्थिति हासिल हो गयी जिसे उन्होने बखूबी सम्हालते हुए 57 चालों में मैच को अपने पक्ष में कर लिया

इस जीत के बाद नीमन 3 में से 2.5 अंक बनाते हुए एकल बढ़त पर पहुँच गए है और साथ ही अपने खेल जीवन मे पहली बार उन्होने 2700 रेटिंग का आंकड़ा भी पार कर लिया है ।

कुल 10 खिलाड़ियों के इस टूर्नामेंट में 9 राउंड रॉबिन मुक़ाबले खेले जाएँगे ।

तीसरे राउंड के अन्य परिणामों में  फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा नें यूएसए के लेवोन अरोनियन को तो

यूएसए के वेसली सो नें हमवतन फबियानों कारुआना को पराजित किया जबकि अजरबैजान के ममेद्यारोव नें फ्रांस के मकसीम लागरेव से तो यूएसए के दोमिंगेज पेरेज नें रूस के यान नेपोमिन्सी से बाजी ड्रॉ खेली ।

राउंड 3 के बाद अब नीमन 2.5 अंक , वेसली 2 अंक ,मकसीम , कार्लसन, नेपोमिन्सी और दोमिंगेज 1.5 अंक बनाकर खेल रहे है ।