शतरंज ओलंपियाड 2026: भारतीय महिला टीम की ग्रीस पर शानदार जीत, पुरुष टीम ने इटली को भी हराया

महिला टीम के मुकाबले में शीर्ष बोर्ड पर हम्पी कोनेरू ने ग्रीस की आईएम स्टावरूला त्सोलाकिदू को हराया साथ ही हंपी नें जीसीएल फ़ाइनल में पिछले सप्ताह मिली हार का हिसाब स्टावरूला से बराबर कर लिया वहीं दूसरे बोर्ड पर दिव्या देशमुख का मुकाबला अनास्तासिया अव्रामिदू के साथ ड्रॉ पर छूटा। तीसरे और चौथे बोर्ड पर भारत ने पूरी बढ़त बनाई - वंतिका अग्रवाल ने डब्ल्यूआईएम एकातेरिनी पावलिदू को और सविता श्री बी ने डब्ल्यूएफएम एंतोनिया क्रिस्तोदुलाकी को हराकर टीम को 3.5-0.5 की बड़ी जीत दिलाई। कप्तान मिश्रा स्वयंस की अगुवाई वाली टीम अब तक के तीनों राउंड में शानदार फॉर्म दिखा चुकी है।

पुरुष टीम के मुकाबले में भारत ने इटली को 3-1 से मात दी। शीर्ष बोर्ड पर प्रज्ञानन्दा का मुकाबला लोरेंजो लोदिची के साथ ड्रॉ रहा, और दूसरे बोर्ड पर अर्जुन एरिगैसी भी लुका मोरोनी जूनियर के खिलाफ ड्रॉ ही निकाल पाए। हालांकि तीसरे और चौथे बोर्ड पर भारत का दबदबा रहा - निहाल सरीन ने फ्रांचेस्को सोनिस को और गुकेश डी ने साबिनो ब्रुनेल्लो को हराकर टीम को जीत दिलाई। आज की जीत में तीसरे बोर्ड पर निहाल की तीसरी तो गुकेश नें चौंथे बोर्ड पर अपनी दूसरी जीत दर्ज की विश्व चैंपियन गुकेश लंबे समय बाद अपनी पुरानी लय में आने के संकेत दे रहे है जो की भारत के ओलंपियाड खिताब और उनके विश्व खिताब दोनों के लिए बहुत जरूरी है . 

अन्य मुकाबलों में भी बड़ी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। गत चैंपियन उज़्बेकिस्तान ने ऑस्ट्रिया को 3-1 से हराया, जिसमें जावोखिर सिंदारोव और मुख़िद्दीन मदामिनोव ने जीत दर्ज की जबकि नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और नोदिरबेक याकूबबोएव के मुकाबले ड्रॉ रहे। अमेरिका को डेनमार्क के खिलाफ कड़ी टक्कर मिली, लेकिन वेस्ले सो और हांस मोके नीमन की जीत के दम पर टीम ने मुकाबला 2.5-1.5 से जीत लिया, हालांकि अवोंडर लियांग को हार का सामना करना पड़ा। चीन ने बुल्गारिया को 3.5-0.5 से हराया, जिसमें डिंग लिरेन, वेई यी और यू यांग्यी ने जीत दर्ज की।

तीसरे राउंड के बाद भारतीय महिला टीम लगातार तीन जीत के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष टीमों में शुमार हो गई है, जबकि पुरुष टीम भी तीन मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज कर मजबूत स्थिति में बनी हुई है।

देखें आज का सीधा पर्सरण राउंड 4 का हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर

पहले तीन राउंड के सीधे प्रसारण

आज का बोर्ड ऑर्डर जाने

अब तक के सभी मुक़ाबले पुरुष वर्ग