_CT9HA_2000x1414.png)
खेलो चैस इंडिया रैपिड शतरंज 22 जनवरी को ,पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी आर सत्यमूर्ति की याद में होगा आयोजन
भोपाल , भारत में शतरंज के प्रचार प्रसार के लिए काम कर रही संस्था चेसबेस इंडिया द्वारा खेलो चैस इंडिया के अगले पड़ाव के तौर पर रैपिड शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 22 जनवरी रविवार को किया जाएगा ।

इस रैपिड स्पर्धा का आयोजन मध्य प्रदेश के सबसे पहले राष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ियों में शुमार रहे पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी आर सत्यमूर्ति की याद में किया जाएगा । रेल्वे में कार्यरत रहे आर सत्यमूर्ति नें 1959 के राष्ट्रीय सीनियर शतरंज टूर्नामेंट में प्रदेश का नेत्तृत्व किया था और उस दौरान भोपाल में शतरंज को आगे बढ़ाने के लिए भी उन्होने प्रयास किए थे ।
पाँच वर्ष पहले जब सत्यमूर्ति जी हम सबके बीच थे , चेसबेस इंडिया के सीईओ सागर शाह नें उनका यह इंटरव्यू किया था

प्रतियोगिता का आयोजन 22 जनवरी को किया जाएगा

7 राउंड की प्रतियोगिता मीनालेश्वर मंदिर प्रांगण में सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे के दौरान खेली जाएगी । प्रतियोगिता में कुल 14 हजार रूपेय के प्रोत्साहन पुरुष्कार भी दिये जाएँगे ।

प्रतियोगिता की एंट्री फीस 300 रुपेय है ,प्रत्येक मैच में प्रति खिलाड़ी 15 मिनट और 10 सेकंड का समय दिया जाएगा । प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तिथि 21 जनवरी है , इच्छुक खिलाड़ी आयोजन समिति में शंकर मूर्ति , शाहिद अजमत और आयुष जैन से व्हाट्सउप नंबर 9131347765 पर संपर्क कर सकते है ।
कैसे ले भाग
देखे कैसे चेसबेस इंडिया को मिली मूर्ति जी की किताबे

कोलंबिया की महिला ग्रांड मास्टर बेतरीज़ फ़्रांकों प्रतियोगिता की टॉप सीड खिलाड़ी होंगी

वर्तमान में भोपाल के शीर्ष खिलाड़ी अश्विन डेनियल दूसरे वरीय खिलाड़ी होंगे

वर्तमान राष्ट्रीय अंडर 9 चैम्पियन और एशियन ट्रिपल गोल्ड मेडलिस्ट माधवेन्द्र शर्मा इस प्रतियोगिता में खेलते नजर आएंगे
सिर्फ 64 खिलाड़ियों के लिए है प्रतियोगिता ,एक दिन पहले जारी हो जाएगी पेयरिंग




_5HQX6_1024x683.jpeg&w=3840&q=75)

_BRHV1_1024x678.jpeg&w=3840&q=75)

