
अनुज बने 25वें खेलो चैस इंडिया संडे मास्टर्स शतरंज के विजेता

भोपाल , मध्यप्रदेश की राजधानी में चैसबेस इंडिया द्वारा खेलो चैस इंडिया श्रंखला का आयोजन अनवरत जारी है , इसी क्रम में आज एक बेहद ही खास अंदाज में 25वें संडे मास्टर्स ब्लिट्ज़ शतरंज का आयोजन किया ।

प्रदेश शतरंज के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा फीडे रेटिंग हासिल करने वाले और मध्य भारत के प्रथम ग्रांड मास्टर बनने के बेहद करीब आयुष शर्मा को शीर्ष वरीय खिलाड़ी थे , वहीं प्रदेश के इतिहास में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल मास्टर बनने वाले अनुज श्रीवात्रि को दूसरी वरीयता दी गयी थी । इनके अलावा कोलंबिया की महिला इंटरनेशनल मास्टर एंजेला फ़्रांकों और एशियन अंडर 10 चैम्पियन रहे माधवेन्द्र प्रताप शर्मा आकर्षण का केंद्र थे ।

10 खिलाड़ियों के बीच हुए इस राउंड रॉबिन ब्लिट्ज़ मुक़ाबले में 9 राउंड के बाद अपने सभी मुक़ाबले जीतकर अनुज नें पहला स्थान बनाते हुए ख़िताबी ट्रॉफी अपने नाम की ।

तीसरे राउंड में आयुष के खिलाफ एक लगभग हारी बाजी में उन्होने शानदार वापसी कर जीत दर्ज की थी और अंत में वही उनके लिए निर्णायक साबित हुई ।

कुछ दिनो पूर्व ही राष्ट्रीय सीनियर में शानदार प्रदर्शन कर वापस लौटे आयुष शर्मा नें हमारा आमंत्रण स्वीकार करते हुए संडे मास्टर्स को खेला साथ ही आयुष नें इस दौरान खेलो चैस इंडिया क्लब को भी देखा और खेलो चैस इंडिया आयोजनो को लेकर अपनी खुशी व्यक्त की ।

इस दौरान माधवेन्द्र शर्मा के साथ उनकी बाजी बेहद शानदार रही जहां पर अंत समय में उन्होने अपने राजा का बेहतरीन उपयोग किया

आयुष शर्मा 7.5 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रहे

जबकि माधवेन्द्र प्रताप शर्मा नें 6 अंक बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया ।

5.5 अंको पर टाईब्रेक के आधार पर वेदांत भारद्वाज चौंथे और देवांश सिंह पांचवें स्थान पर रहे ।

अन्य खिलाड़ियों में मीतांश दीक्षित , एंजेला फ़्रांकों , सिद्धार्थ उपाध्याय , सूरज चौधरी और मेदान्त जैन क्रमशः छठे से दसवें स्थान पर रहे । विजेता खिलाड़ियों को श्रीमति शांतिबाई पागे और शंकर राव पागे स्मृति ट्रॉफी से नवाजा गया ।
Final Ranking after 9 Rounds
Rk. | SNo | Name | FED | Rtg | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 8 | IM | IND | 2451 | 9 | 0 | 36 | 5 | |
2 | 5 | IM | IND | 2457 | 7,5 | 0 | 27,3 | 3 | |
3 | 9 | CM | IND | 2197 | 6 | 0 | 18,5 | 3 | |
4 | 6 | IND | 1766 | 5,5 | 0,5 | 14,3 | 3 | ||
5 | 4 | IND | 1812 | 5,5 | 0,5 | 14,3 | 2 | ||
6 | 10 | IND | 1927 | 4 | 0 | 11,5 | 2 | ||
7 | 7 | WIM | COL | 2194 | 2,5 | 0 | 6,8 | 1 | |
8 | 2 | IND | 1748 | 2 | 1 | 3 | 1 | ||
9 | 1 | IND | 1846 | 2 | 0 | 6,5 | 1 | ||
10 | 3 | IND | 1559 | 1 | 0 | 2 | 0 |
प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण हिन्दी शतरंज के प्रमुख यूट्यूब चैनल हिन्दी चेसबेस इडिया पर किया गया जिसे हजारो की संख्या में लोगो नें देखा ।

इससे पहले रविकांत पागे नें पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का उदघाटन किया

शीर्ष 3 ट्रॉफी ! खेलो चैस इंडिया ट्रॉफी के मुख्य प्रायोजक आईवीईआई है जो हमें पिछले दो साल से लगातार शानदार ट्रॉफियाँ भेज रहे है

9 साल के मेदान्त इस प्रतियोगिता के अंतिम वरीय खिलाड़ी थे

वह भले अंतिम स्थान पर रहे पर अपने खेल से सभी को बेहद प्रभावित किया

एक अन्य मुक़ाबले में अभी अभी सीनियर नेशनल खेलकर लौटे सूरज चौधरी और मीतांश दीक्षित

सबसे ज्यादा संडे मास्टर्स जीतने वाले वेदान्त भारद्वाज अनुज श्रीवात्रि का मुक़ाबला करते हुए !





_5HQX6_1024x683.jpeg?width=1920)

_BRHV1_1024x678.jpeg?width=1920)

