प्रथम खेलो चैस इंडिया क्लासिकल फीडे रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट 04 जून से 

खेलो चैस इंडिया मुहिम अब अपने नवीन पड़ाव पर पहुँचने को तैयार है और आगामी 04 जून से 09 जून के दौरान मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पहला खेलो चैस इंडिया क्लासिकल फीडे रेटिंग टूर्नामेंट , सेज इंटरनेशनल स्कूल , कोलार रोड भोपाल में आयोजित किया जाएगा । 

04 जून से शुरू होकर यह टूर्नामेंट 6 दिन तक खेला जाएगा , इस दौरान इस टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा 

इस टूर्नामेंट की रूपरेखा कैसे बनी उसके लिए पढे यह खास लेख - कैसे कैंडिडैट के दौरान समय रैना और निकलेश जैन की बातचीत से आया रेटिंग टूर्नामेंट का आइडिया 

टूर्नामेंट का कार्यक्रम 

प्रतियोगिता में कुल 64,000 रुपेय के पुरुस्कार रखे गए है , हालांकि इसके अलावा हम कुछ खास पुरुस्कारों की घोषणा टूर्नामेंट से पहले करेंगे 

फीडे 100 के तहत हम दो आयोजन करने जा रहे है जो 05 जून और 07 जून के दौरान आयोजित किए जाएँगे 

प्रतियोगिता में भाग लेने का शुल्क मात्र 600 रुपेय रखा गया है ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग इसमें प्रतिभागिता कर सके


टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए एआईसीएफ़ का रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है इसके लिए दिये गए लिंक पर क्लिक करे 

Link to Renew your AICF Registration. (Your Status Should be "ACTIVE")

Link for new players who have not registered for AICF

 

एंट्री करने के लिए असुविधा होने पर संपर्क करे 

और जानकारी के लिए देखे यह विडियो 

रुकने की व्यवस्था - खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को रुकने की व्यवस्था खुद करनी होगी , आप सेज इंटरनेशनल स्कूल कोलार के आस पास अपने रुकने की व्यवस्था कर सकते है । अगर आपको मदद की आवश्यकता होने पर हमें  khelochessindiatournament@gmail.com पर ईमेल करे हम आपको और जानकारी साझा करेंगे ।