chessbase india logo

चेन्नई ओपन - क्या कोई भारतीय जीतेगा खिताब ?

by Niklesh Jain - 22/01/2018

भोपाल से शुरू हुआ भारतीय ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट की सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव चेन्नई ओपन में पहुँच गयी है । छह राउंड के बाद भारत के दो खिलाड़ी दीपन चक्रवर्ती और कार्तिक वेंकटरमन पूर्व विजेता और अपने खिताब का बचाव करने उतरे उक्रेन के एडम तुखेव के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है और अब देखना होगा की क्या चेन्नई ओपन 2018 का खिताब कोई भारतीय खिलाड़ी अपने नाम कर पाता है या नहीं । खैर इन सब के बीच टॉप सीड तिमूर गरेव को चेन्नई ओपन में दो जोरदार झटके लगे जब उन्हे पहले दीपन नें तो फिर सिद्धान्त मोहापात्रा नें पराजित कर दिया । पढे लेख और अब तक हुए सारे मैच 

चेन्नई ,तमिलनाडू ( निकलेश जैन ) भारतीय शीतकालीन अंतर्राष्ट्रीय सर्किट के चौंथे और अंतिम पड़ाव 10वे चेन्नई ओपन ग्रांड मास्टर शतरंज में  छह राउंड के बाद भारत के ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती ,फीडे मास्टर कार्तिक वेंकटरमन और उक्रेन के पिछले बर्ष के विजेता एडम तुखेव 5.5 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल; रहे है ।

छठे राउंड में पहले टेबल पर 5 अंको के साथ खेल रहे दीपन और कार्तिक के बीच मुक़ाबला बराबरी पर छूटा , photo -Amurta Mokal

तो एडम तुखेव नें भारत के आक्रामक खिलाड़ी के रत्नाकरण को पराजित करते हुए सयुंक्त बढ़त में खुद को शामिल कर लिया ।  photo -Amurta Mokal

पिछले वर्ष विजेता बनने वाले उक्रेन के एडम तुखेव इस बार भी सयुंक्त बढ़त पर जा पहुंचे है !

क्या कोई भारतीय जीतेगा खिताब ?- इस पूरे सर्किट में भोपाल ,मुंबई और दिल्ली में कोई भी भारतीय खिलाड़ी खिताब पर कब्जा नहीं जमा पाया है ऐसे में चेन्नई ओपन में अपने गृह नगर में खेल रहे दीपन और कार्तिक से भारत को बड़ी उम्मीद है । 

टॉप सीड तिमूर गेरेव की दूसरी हार - अमेरिकन ग्रांड मास्टर तिमूर गेरेव को आज के दिन लगातार दो हार का सामना करना पड़ा । पहले तो दीपन नें तिमूर को हराकर अपनी मुंबई के अंतिम राउंड की हार का हिसाब चुकता किया तो फिर भारत के सिद्धान्त मोहपात्रा नें उन्हे हराकर चेन्नई की गरमाहट का अहसास करा दिया । 

सिद्धान्त के खेल जीवन की यह बड़ी जीत में से एक है 


अन्य मुकाबलों मे भारत के  विकास एनआर नें नीदरलैंड के सेरजी टीवीयाकोव से , photo -Amurta Mokal

,आरआर लक्ष्मण नें नीदरलैंड के प्रूजेसर्स  रोलेंड से , photo -Amurta Mokal
शिवुक वेटाली नें रवि गोपाल हेगड़े से ड्रॉ खेला , photo -Amurta Mokal

Rank after Round 6

 

Rk.SNo NamesexFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
113
FMKarthik VenkataramanIND2476AP5,50,022,526,523,755,0
25
GMTukhaev AdamUKR2570UKR5,50,022,525,523,005,0
314
GMDeepan Chakkravarthy J.IND2475ICF5,50,021,023,520,755,0
43
GMTiviakov SergeiNED2584NED5,00,022,525,520,754,0
59
GMPruijssers RoelandNED2536NED5,00,021,524,519,754,0
669
IMHegde Ravi GopalIND2105KAR5,00,021,524,019,504,0
719
GMLaxman R.R.IND2434ICF5,00,021,524,018,754,0
817
IMVisakh N RIND2457TN5,00,021,023,518,754,0
925
FMErigaisi ArjunIND2386TEL5,00,018,521,518,004,0
1038
Pranav VIND2275TN5,00,018,521,516,505,0

Pairings/Results

Round 7 on 2018/01/22 at 10:00 hrs

Bo.No. NameRtgPts.ResultPts.NameRtg No.
114
GMDeepan Chakkravarthy J.2475GMTukhaev Adam2570
5
22
GMRozum Ivan25955FMKarthik Venkataraman2476
13
33
GMTiviakov Sergei258455FMErigaisi Arjun2386
25
48
GMAtalik Suat253855Pranav V2275
38
526
IMSidhant Mohapatra238255GMPruijssers Roeland2536
9
634
Muthaiah Al229155IMVisakh N R2457
17
719
GMLaxman R.R.243455IMHegde Ravi Gopal2105
69
831
GMRoy Chowdhury Saptarshi2318GMSolodovnichenko Yuri2571
4
96
GMSivuk Vitaly2550IMPraveen Kumar C2241
40
1010
IMKarthikeyan P.2497FMMaheswaran P.2240
41

Contact Us