chessbase india logo

टाटा स्टील रैपिड में भारत का जलवा , निहाल विजेता , अर्जुन उपविजेता ,विदित को मिला तीसरा स्थान

by Niklesh Jain - 02/12/2022

भारत में होने वाले सबसे प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट टाटा स्टील रैपिड का खिताब भारत के युवा ग्रांडमास्टर निहाल सरीन नें जीत लिया । निहाल नें दूसरे दिन की अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए सातवे और आठवे राउंड में क्रमशः अजरबैजान के ममेद्यारोव और ईरान के परहम मघसूदलू को पराजित किया हालांकि उन्हे अंतिम राउंड में हमवतन अर्जुन एरिगासी से हार का सामना करना पड़ा पर तब तक वह विजेता बनने के लिए जरूरी 6.5 अंक बना चुके थे ,अर्जुन 6 अंक बनाकर उपविजेता रहे वही भारत के विदित गुजराती 5 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर तीसरे स्थान पर रहे । टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार शीर्ष तीनों स्थान पर भारतीय खिलाड़ी जगह बनाने में कामयाब रहे है । अन्य खिलाड़ियों में यूएसए के हिकारु नाकामुरा चौंथे, भारत के डी गुकेश पांचवें,ममेद्यारोव छठे ,उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक सातवे , ईरान के परहम आठवे ,यूएसए के वेसली सो नौवे और भारत के सेथुरमन दसवें स्थान पर रहे । 📸 Lennart Ootes

टाटा स्टील रैपिड और ब्लिट्ज़ –निहाल नें जीता रैपिड का खिताब अर्जुन उपविजेता

कोलकाता ,भारत के सबसे प्रतिष्ठित सुपर ग्रांड मास्टर रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज टूर्नामेंट टाटा स्टील शतरंज के चौंथे संस्करण में भारत के युवा खिलाड़ियों नें दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के सामने एक बार फिर भारत का डंका बजा दिया है ।

ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें तीसरे दिन अपने एक अंक की बढ़त को लगातार दो मुकाबलों मे

अजरबैजान के ममेद्यारोव और

ईरान के परहम मघसूदलू को पराजित करते हुए एक राउंड पहले ही 6.5 अंक बनांकर खिताब जीत लिया

देखे निहाल की नाकामुरा पर जीत का विडियो विश्लेषण 

हालांकि उनके विजयरथ को आखिरी राउंड में भारत के अर्जुन एरिगासी नें रोक लिया और उन्होने निहाल को पराजित करते हुए 6 अंको के साथ उपविजेता का स्थान हासिल कर लिया

अर्जुन के लिए नाकामुरा पर जीत भी सबसे खास रही ।

भारत के विदित गुजराती बेहतर टाईब्रेक के आधार पर 5 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहे ।

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.SNo NameRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4 Krtg+/-
11
GMNihal Sarin26166,5026,00532055,4
29
GMErigaisi Arjun26286028,50422042,4
33
GMVidit Santosh Gujrathi26624,52,519,2511203,2
410
GMNakamura Hikaru27894,5218,253120-30,4
54
GMGukesh D26324,5218,00312011
67
GMMamedyarov Shakhriyar27474,5217,003220-19,8
72
GMAbdusattorov Nodirbek26764,51,518,003120-0,8
88
GMMaghsoodloo Parham26564115,752120-5,4
96
GMSo Wesley27844018,502120-39,2
105
GMSethuraman S.P.25452010,251120-16,4

जबकि पूर्व विजेता यूएसए के हिकारु नाकामुरा चौंथे ,भारत के गुकेश डी पांचवे ,ममेद्यारोव छठे तो उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तारोव सातवे स्थान पर रहे ।

देखे सभी मुक़ाबले 


Related news:
Arjun Erigaisi wins Tata Steel Chess India 2022 Blitz with a round to spare, now World no.10

@ 05/12/2022 by Shahid Ahmed (en)
Vaishali clinches Tata Steel Chess India 2022 Women Blitz convincingly, Harika third

@ 05/12/2022 by Shahid Ahmed (en)
अर्जुन और वैशाली बने टाटा स्टील ब्लिट्ज़ के विजेता

@ 04/12/2022 by Niklesh Jain (hi)
Tata Steel India 2022 Blitz R1-9: Arjun Erigaisi grabs sole lead, performs at 2871, now World no.12

@ 04/12/2022 by Shahid Ahmed (en)
Tata Steel India 2022 Women Blitz R1-9: Mariya scores a staggering 8/9 with a performance of 2719

@ 03/12/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील ब्लिट्ज : पहले दिन चला अर्जुन का पराक्रम

@ 03/12/2022 by Niklesh Jain (hi)
टाटा स्टील रैपिड :एना बनी विजेता,हरिका को तीसरा स्थान

@ 02/12/2022 by Niklesh Jain (hi)
Anna Ushenina wins Tata Steel Chess India 2022 Women Rapid on tie-breaks, Harika third

@ 02/12/2022 by Shahid Ahmed (en)
Nihal Sarin triumphs at Tata Steel Chess India 2022 Rapid with a round to spare

@ 01/12/2022 by Shahid Ahmed (en)
Tata Steel India 2022 Rapid R4-6: Unbeaten Nihal Sarin leaps to the pole position

@ 30/11/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील रैपिड D 2 : निहाल ने किया कमाल

@ 30/11/2022 by Niklesh Jain (hi)
Tata Steel India 2022 Women Rapid R4-6: Humpy almost displaces Dzagnidze at the top

@ 30/11/2022 by Shahid Ahmed (en)
Tata Steel India 2022 Rapid R1-3: The 'Shakh Attack' Unleashed

@ 29/11/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील रैपिड :अर्जुन - निहाल की शानदार शुरुआत

@ 29/11/2022 by Niklesh Jain (hi)
Tata Steel India 2022 Women Rapid R1-3: Nana Dzagnidze makes a perfect start

@ 29/11/2022 by Shahid Ahmed (en)
Tata Steel Chess India 2022 Rapid and Blitz preview

@ 28/11/2022 by Shahid Ahmed (en)
Tata Steel Chess India 2022 gets bigger and stronger

@ 28/11/2022 by Shahid Ahmed (en)