टाटा स्टील महिला रैपिड में हरिका नें हासिल किया तीसरा स्थान

कोलकाता , भारत की शीर्ष महिला खिलाड़ियों में से एक ग्रांड मास्टर हरिका द्रोणावल्ली नें शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया ।

हरिका नें उस समय पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था जब वह नौ माह की गर्भवती होते हुए भी भारत के लिए अगस्त में शतरंज ओलंपियाड खेली थी और भारत को कांस्य पदक दिलाया था और अब जब उनकी बेटी सिर्फ 3 माह की है उन्होने अंतर्राष्ट्रीय शतरंज में शानदार वापसी की है और इस टूर्नामेंट में अपराजित रहते हुए 5.5 अंको के साथ तीसरा स्थान हासिल किया ।

ओलिविया के खिलाफ कैसे जीती थी हरिका देखे यह मुक़ाबला !

उक्रेन की एना ऊषेनिना 6.5 अंको पर टाईब्रेक के आधार पर पहले तो जॉर्जिया की नाना दगनिडजे दूसरे स्थान पर रही ।

हम्पी अंतिम मैच हारकर पांचवें स्थान पर रही अब ब्लिट्ज में उन पर एक बार फिर निगाहे रहेंगी 

देखे सभी मुक़ाबले