
टाटा स्टील ब्लिट्ज़ शतरंज – भारत के अर्जुन एरिगासी एकल बढ़त पर
कोलकाता । टाटा स्टील सुपर ग्रांड मास्टर ब्लिट्ज़ शतरंज टूर्नामेंट में पहले दिन के खेल के बाद भारत के ग्रांड मास्टर अर्जुन एरिगासी नें शानदार खेल दिखाते हुए आज खेले गए नौ राउंड मे 6.5 अंक बनाकर एकल बढ़त कायम कर ली है ।

अर्जुन नें शतरंज के इस फटाफट फॉर्मेट में आज विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यूएसए के हिकारु नाकामुरा पर सबसे खास जीत हासिल की ,इसके अलावा उन्होने उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक , हमवतन प्रज्ञानंदा ,डी गुकेश और ईरान के परहाम मघसूदलू को भी पराजित किया ।

पहले दिन विदित का खेल भी शानदार रहा और अंतिम राउंड मे उन्होने सबसे आगे चल रहे

ममेद्यारोव पर बड़ी जीत हासिल की तो इसके पहले निहाल सरीन ,अब्दुसत्तारोव , गुकेश को भी पराजित किया

निहाल और प्रज्ञानन्दा के बीच निहाल नें बाजी मारी

गुकेश शुरुआत से मुश्किल में नजर आ रहे थे पर फिर अब्दुसत्तारोव, प्रज्ञानन्दा और नाकामुरा पर उन्होने कमाल की जीत दर्ज की

टॉप सीड नाकामुरा फिर से लय में नजर नहीं आए अब दूसरे दिन उन पर सबकी नजरे रहेंगी

10 खिलाड़ियों के बीच यह स्पर्धा डबल राउंड रॉबिन के आधार पर खेली जा रही है और अंतिम दिन नौ और राउंड खेले जाएँगे । पहले दिन के खेल के बाद अजरबैजान के शाखिरयार ममेद्यारोव 6 अंक बनाकर दूसरे , भारत के विदित गुजराती 5.5 अंक बनाकर तीसरे बनाकर खेल रहे है , अन्य खिलाड़ियों में भारत के निहाल सरीन और यूएसए के हिकारु नाकामुरा 5 अंक , परहम मघसूदलू , गुकेश डी और प्रज्ञानंदा 4 अंक , यूएसए के वेसली सो 3 अंक और अब्दुसत्तारोव 2 अंक बनाकर खेल रहे है ।

महिला वर्ग में भारत की आर वैशाली नें पहले दिन शानदार खेल दिखाया पर फिलहाल उक्रेन की मारिया मुजयचूक 8 अंक बनाकर पहले

तो वैशाली 7 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर चल रही है

जबकि भारत की हरिका द्रोणावल्ली

और उक्रेन की एना मुजयचूक 5 अंक बनाकर सयुंक्त तीसरे स्थान पर है ।
Rank after Round 9
| Rk. | SNo | Name | Rtg | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | TB4 | ||
| 1 | 2 | GM | Muzychuk Mariya | 2427 | 8 | 0 | 31,00 | 7 | 2 | |
| 2 | 4 | IM | Vaishali Rameshbabu | 2361 | 7 | 0 | 26,50 | 6 | 3 | |
| 3 | 1 | GM | Muzychuk Anna | 2460 | 5 | 1 | 24,00 | 4 | 2 | |
| 4 | 7 | GM | Harika Dronavalli | 2407 | 5 | 0 | 19,00 | 3 | 2 | |
| 5 | 10 | GM | Koneru Humpy | 2474 | 4,5 | 0 | 16,25 | 3 | 3 | |
| 6 | 6 | GM | Ushenina Anna | 2395 | 4 | 1 | 13,50 | 2 | 2 | |
| 7 | 3 | WIM | Savitha Shri B | 2311 | 4 | 0 | 12,50 | 4 | 2 | |
| 8 | 5 | IM | Kiolbasa Oliwia | 2279 | 3 | 0 | 9,00 | 2 | 1 | |
| 9 | 9 | IM | Kulkarni Bhakti | 2209 | 2,5 | 0 | 10,25 | 1 | 0 | |
| 10 | 8 | GM | Dzagnidze Nana | 2416 | 2 | 0 | 8,50 | 0 | 0 |








