Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

कार्लसन को हरा वेसली सो बने स्किलिंग ओपन विजेता

by Niklesh Jain - 01/12/2020

विश्व चैम्पियन रोज नहीं हारते यह कभी कभी ही होता है । अमेरिकन शतरंज ग्रांड मास्टर और विश्व 960 शतरंज चैम्पियन वेसली सो नें एक बार फिर मेगनस कार्लसन को मात देते हुए टूर्नामेंट का फाइनल और खिताब अपने नाम किया है । स्किलिंग ओपन के टाईब्रेक तक चले मुक़ाबले मे वेसली नें कार्लसन की गलतियों ओपेनिंग के गलत चुनाव का भरपूर फायदा उठाते हुए और अपनी शानदार ओपेनिंग और अपने रचात्मक खेल से टूर्नामेंट जीत लिया । दोनों के बीच फाइनल के पहले दिन टाई होने के बाद दूसरे दिन भी चारो रैपिड के बाद स्कोर 2-2 पर बराबर रहा था और फिर टाईब्रेक मे वेसली नें दो ब्लिट्ज़ मुक़ाबले 1.5-0.5 से जीतकर कार्लसन को एक बार फिर मात दी इससे पहले विश्व 960 के फाइनल मे वेसली सो नें मेगनस कार्लसन को पिछले वर्ष पराजित किया था । पढे यह लेख 



विश्व चैम्पियन कार्लसन को हराकर वेसली सो बने स्किलिंग ओपन शतरंज चैम्पियन 

अमेरिका के ग्रांड मास्टर वेसली सो नें इतिहास रचते हुए विश्व शतरंज चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन को उनके 30 वे जन्मदिन के मौके पर स्किलिंग ओपन के फाइनल मुक़ाबले मे पराजित करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया । दोनों के बीच पहले दिन लगातार चार परिणाम आए थे जिसमें कार्लसन नें 2 तो वेसली सो नें दो मुक़ाबले जीते थे और स्कोर 2-2 रहा था

ऐसे मे दूसरे दिन के खेल मे जब पहले ही राउंड मे मेगनस कार्लसन नें काले मोहरो से कारो कान ओपनिंग मे शानदार जीत के साथ खेल की शुरुआत की तो लगा की हमेशा की तरह एक बार फिर अंत उनकी जीत से हो होगा

पर वेसली सो नें दूसरे मैच मे क्यूजीडी ओपनिंग मे काले मोहरो से 61 चालों मे पलटवार करते हुए हिसाब बराबर कर दिया और स्कोर 1-1 हो गया

, इसके बाद तीसरा और चौंथा मुक़ाबला ड्रॉ रहा और चार रैपिड के बाद कुल स्कोर 2-2 हो गया और ऐसे मे सारा दारोमदार था टाईब्रेक पर जिसमें ब्लिट्ज़ के 5 -5 मिनट के दो मुक़ाबले खेले गए ।

कार्लसन के सबसे मजबूत पक्ष माने जाने वाले ब्लिट्ज़ मे काले मोहरो से ओपनिंग का गलत चुनाव उनको भारी पड़ा और वह कारो कान ओपनिंग मे मुक़ाबला 44 चालों मे वेसली सो से हार गए

ऐसे मे स्कोर बराबर करने के लिए उन्हे अगला राउंड हर हाल मे जीतना था पर सफ़ेद मोहरो से राय लोपेज ओपनिंग से खेल रहे कार्लसन बेहतर स्थिति होने के बाद भी जीत नहीं सके

और मैच ड्रॉ रहने से वेसली ने टाईब्रेक 1.5-0.5 से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया । पहले पुरुष्कार के तौर पर वेसली को 30000 अमेरिकन डॉलर करीब 22 लाख रुपेय दिये गए । 

हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर फाइनल मुक़ाबले का भी सीधा प्रसारण किया गया 






Contact Us