Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

सायंतन दास बने देश के 81वें ग्रांड मास्टर

by Niklesh Jain - 03/03/2023

अभी भारत के 80वे ग्रांड मास्टर को एक बने एक माह भी नहीं बीता था की दो दिन पहले देश को एक और ग्रांड मास्टर मिल गया । लगभग छह साल तक इंतजार करने के बाद आखिरकार भारत के बंगाल के निवासी इंटरनेशनल मास्टर सायंतन दास अब ग्रांड मास्टर बन गए है । उन्होने यह कारनामा  कान्स ओपन का खिताब अपने नाम करते हुए किया । अंतिम राउंड में रूस के ग्रांड मास्टर अलेक्ज़ेंडर मोत्यलेव को एक रोमांचक मुक़ाबले में मात देते हुए सायंतन नें अपराजित रहते हुए टूर्नामेंट जीता और अपनी रेटिंग को 2500 अंको के पार पहुंचा दिया । पढे यह लेख 



सायंतन दास बने भारत के 81वें शतरंज ग्रांड मास्टर 

भारत के सायंतन दास नें 36वे कान्स शतरंज फेस्टिवल का खिताब जीत लिया है और इसी के साथ वह भारत के 81वे शतरंज ग्रांड मास्टर भी बन गए है । सायंतन नें अंतिम राउंड मे रूस के ग्रांड मास्टर अलेक्ज़ेंडर मोत्यलेव को पराजित करते हुए 7.5 अंको के साथ खिताब अपने नाम कर लिया । सायंतन नें कुल 6 जीत और 3 ड्रा के साथ अपराजित रहते हुए 2723 का प्रदर्शन किया ।

साथ ही उन्होने छह साल से चले आ रहे इंतजार को 2500 रेटिंग को पार करते हुए पूरा कर लिया , सायंतन भारत के 81 वे और बंगाल के 11 शतरंज ग्रांड मास्टर बन गए है ।

7 अंक बनाकर बेल्जियम के ग्रांड मास्टर डेनियल दारधा दूसरे तो मेजबान फ्रांस के ग्रांड मास्टर आंद्रिया मार्क तीसरे स्थान पर रहे । 







Contact Us