chessbase india logo

मुंबई मेयर कप -तजाकिस्तान के ओमाण्टोव बने विजेता

by Nitesh srivastava - 30/06/2019

भारतीय ग्रीष्मकालीन शतरंज के इंटरनेशनल टूर्नामेण्ट के दूसरे पड़ाव 12वीं मुंबई मेयर कप इंटरनेशनल ओपेन चेस टूर्नामेण्ट का समापन बीते 17 जून को हो गया। वीनस चेस एकेडमी के आयोजन में मुंबई के मांउट लिट्रा स्कूल इंटरनेशनल में हुए इस टूर्नामेण्ट के ए कैटेगरी का खिताब टाइब्रेक के आधार पर ताजिकिस्तान के ग्रांडमास्टर अमानटोव फारुख (2624) ने 10 राउण्ड के मैच में 8 अंक हासिल कर अपने नाम कर लिया। हालांकि उनकी रेटिंग और परफार्मेस रेटिंग में कोई खास अंतर नहीं रहा। पूरी प्रतियोगिता में अमानटोव फारूख ने अपराजित रहते छह मैचों में जीत दर्ज की और चार मैच में उन्हें ड्रा हासिल हुआ। विजेता बनने पर उन्हें एक शानदार ट्रॉफी के साथ तीन लाख तीस हजार रुपये पुरस्कार स्वरुप मिले। बात करें भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तो ग्रांडमास्टर आर आर लक्ष्मण 7.5 अंक बनाकर अंकतालिका में 10वें स्थान पर आने में सफल रहे। अंतिम के दो राउण्ड में दो ग्रांडमास्टरों पर उनकी जीत बेहद अहम रही। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

26 ग्रांडमास्टर और 13 इंटरनेशनल मास्टर सहित 21 देशों के कुल 217 खिलाड़ियों की सहभागिता और आयोजकों की मेहनत से प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब आर्मेनिया के पेट्रोसियान मेनुएल के सिर सजा।

अपने शानदार खेल की बदौलत पेट्रोसियान पूरी प्रतियोगिता में अपराजित रहते हुए 8 अंक अर्जित किए। पुरस्कार के तौर पर उन्हें दो लाख तीस हजार रुपये मिले।

तीसरे स्थान पर 7.5 अंक बनाकर जार्जियां के ग्रांडमास्टर लेवान पेंटसुलाया रहे। यह भी पूरी प्रतियोगिता में अपराजित रहे।

प्रतियोगिता के टॉप सीड खिलाड़ी रहे वेननजुला के नबंर एक ग्रांडमास्टर एडुयार्डो इतुरिजागा (2636) का दूसरे राउण्ड में भारत के वीएस राहुल से हारना उन्हें काफी महंगा पड़ा। इस एक हार से वह अंकतालिका में 13वें स्थान पर पहुंच गए। वहीं उन्हें अपनी रेटिंग में भी 11 अंकों का खामियाजा भुगतना पड़ा।

भारतीय खिलाड़ियों में सर्वाधिक रेटिंग के खिलाड़ी दीपन चक्रवर्ती (2557) प्रतियोगिता में कुछ खास नहीं कर सके। प्रतियोगिता में मिली दो हार ने उन्हें अंकतालिका में 33वें स्थान में पहुंचा दिया। वहीं उनकी रेटिंग में भी 17 अंकों की कमी हो रही है।

भारत के युवा फीडे मास्टर मित्राभा गुहा ने प्रतियोगिता के हर राउण्ड में अपने मोहरों को सही नियंत्रण और दिशा में रखते हुए अपने प्रतिद्धद्धियों को खूब छकाया। उन्होंने तीन ग्रांडमास्टरों से ड्रा और बेलारुस के ग्रांडमास्टर कीरील स्टूपक व भारतीय मूल के आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ऋषि सरदाना पर शानदार जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता में 7 अंक बनाकर अंकतालिका में 14वें स्थान पर काबिज हो गए। मित्राभा गुहा ने अपनी रेटिंग में शानदार 49 अंकों की बढ़त हासिल कर ली।

अभी हाल में भारत के नये इंटरनेशनल मास्टर बने कौस्तुब चटर्जी का लाजवाब प्रदर्शन इस टूर्नामेण्ट में भी जारी रहा। कौस्तुब ने 6.5 बनाकर प्रतियोगिता में दिग्गज पांच ग्रांडमास्टर से ड्रा खेल व एक ग्रांडमास्टर पर जीत दर्ज कर बता दिया की वह जल्द ही अपना ग्रांडमास्टर नार्म पूरा करने के लिए कितने उत्सुक है।

Final Ranking after 10 Rounds

Rk.SNo NamesexFEDRtgIClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
12
GMAmonatov FarrukhTJK2624TJK8,00,063,067,553,256
210
GMPetrosyan ManuelARM2573ARM8,00,061,565,050,256
33
GMPantsulaia LevanGEO2614GEO7,50,064,069,551,005
44
GMTer-Sahakyan SamvelARM2611ARM7,50,062,567,048,505
513
GMFier AlexandrBRA2543BRA7,50,062,066,048,505
69
GMTurov MaximRUS2579RUS7,50,061,066,048,256
714
GMTukhaev AdamUKR2527UKR7,50,060,565,548,505
812
GMPaichadze LukaGEO2557GEO7,50,058,561,543,755
917
GMRahman ZiaurBAN2481BAN7,50,057,562,043,257
1025
GMLaxman R.R.IND2437TN7,50,054,558,542,256
1124
IMKhusenkhojaev MuhammadTJK2446TJK7,00,060,565,042,505
1218
GMVasquez Schroeder RodrigoCHI2476CHI7,00,060,565,041,506
131
GMIturrizaga Bonelli EduardoVEN2637VEN7,00,058,063,043,005
1443
FMMitrabha GuhaIND2341WB7,00,057,060,538,755
1521
IMNguyen Van HuyVIE2456VIE7,00,056,060,538,506
1616
GMMalakhatko VadimBEL2505BEL7,00,056,059,040,005
1731
GMNeelotpal DasIND2410WB7,00,054,057,037,255
1832
IMGusain HimalIND2404CHA7,00,054,057,037,007
1922
GMLugovskoy MaximRUS2451RUS7,00,052,556,538,006
2047
FMDang Hoang SonVIE2320VIE7,00,052,056,036,506
218
GMJojua DavitGEO2580GEO7,00,050,553,536,755
2233
Koustav ChatterjeeIND2404WB6,50,062,067,041,504
2374
WIMSrija SeshadriwIND2174DEL6,50,058,560,537,505
246
GMAleksandrov AleksejBLR2588BLR6,50,058,063,038,506
257
GMStupak KirillBLR2584BLR6,50,058,061,537,005
2627
IMShyaamnikhil PIND2434TN6,50,057,562,538,255
2729
IMMuthaiah AlIND2420TN6,50,057,062,038,504
2828
IMSardana RishiAUS2428AUS6,50,056,561,037,005
295
GMMchedlishvili MikheilGEO2609GEO6,50,055,560,036,505
3088
Balkishan A.IND2074KAR6,50,055,559,535,756
3126
IMMohammad Nubairshah ShaikhIND2436MAH6,50,055,060,036,256
3215
GMBurmakin VladimirRUS2526RUS6,50,054,059,037,503
3311
GMDeepan Chakkravarthy J.IND2557TN6,50,054,058,536,255
3423
GMHimanshu SharmaIND2446ITD6,50,053,557,537,254
3544
FMAnuj ShrivatriIND2336MP6,50,053,555,531,505
3634
GMManik MikulasSVK2399SVK6,50,053,057,034,255
3755
FMWagh SuyogIND2250MAH6,50,053,056,032,255
3845
IMKulkarni VikramadityaIND2333MAH-M6,50,052,557,034,506
3986
Kumar GauravIND2082BIH6,50,052,556,535,505
4069
Patil PratikIND2184MAH6,50,052,556,534,254
4173
Nayak RajeshIND2175ORI6,50,052,055,032,005
4236
FMKrishnater KushagerIND2376MAH-M6,50,051,054,533,005
4319
GMKostenko PetrKAZ2473KAZ6,50,050,555,033,505
4430
WIMDivya DeshmukhwIND2414MAH6,50,050,054,033,754
4541
FMRohith Krishna SIND2347TN6,50,049,052,532,254
4654
Bharat Kumar Reddy PoluriIND2270AP6,50,048,552,028,756
4735
IMRaja Rithvik RIND2381TEL6,00,054,057,031,504
48105
Joy Pankaj ShahIND1988GUJ6,00,054,055,529,505
4964
FMAaryan VarshneyIND2196DEL6,00,053,556,529,754
5048
FMShailesh DravidIND2311MAH6,00,052,056,031,005