chessbase india logo

एमपी मास्टर्स क्लासिक R3&4 : एंजेला नें बनाई बढ़त

by Niklesh Jain - 24/11/2021

एमपी मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में क्लासिकल चैंपियनशिप का दूसरा दिन पूरी तरह से उलटफेर के नाम रहा और टूर्नामेंट के शीर्ष दो इंटरनेशनल मास्टर को हार का सामना करना पड़ा । अब तक खेले गए चार राउंड के बाद कोलम्बिया की महिला इंटरनेशनल मास्टर एंजेला फ़्रांकों तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 3.5 अंक बनाकर सबसे आगे चल रही है है ,चौंथे राउंड में एंजेला नें इंटरनेशनल मास्टर दिनेश शर्मा से ड्रॉ खेला । खैर इससे पहले तीसरे राउंड मे पहले दिन अपने दोनों मुक़ाबले हारने वाले सिद्धान्त गायकवाड नें दिनेश शर्मा को तो आंजनेय पाठक नें टॉप सीड विक्रमादित्य कुलकर्णी को पराजित करते हुए सारे टूर्नामेंट का समीकरण पलट दिया । अब बचे हुए दो दिन मे तीन राउंड और खेले जाएँगे और फिर ब्लिट्ज़ और रैपिड टूर्नामेंट खेला जाएगा । पढे यह लेख 

एमपी मास्टर्स शतरंज – उलटफेर की बीच एंजेला नें बनाई एकल बढ़त

विश्व शतरंज संघ द्वारा अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग के लिए मान्यता प्राप्त एमपी मास्टर्स शतरंज फेस्टिवल मे दूसरे दिन   क्लासिकल टूर्नामेंट के तीन राउंड के बाद कोलंबिया की महिला इंटरनेशनल मास्टर एंजेला फ़्रांकों अपने तीनों मैच जीतकर एकल बढ़त पर पहुँच गयी है ।

एंजेला नें तीसरे राउंड मे सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए मोर्डन डिंफेंस मे मध्य प्रदेश के सौरभ चौबे को 35 चालों मे पराजित किया । इसके बाद चौंथे राउंड मे उन्होने दिनेश शर्मा से ड्रॉ खेला 

वैसे तीसरा राउंड अब तक एक सबसे बड़े उलटफेर का शिकार बना जब प्रतियोगिता के दोनों शीर्ष वरीय इंटरनेशनल मास्टर को पराजय का सामना करना पड़ा ।

रेल्वे के विक्रमादित्य कुलकर्णी को काले मोहरो से फिलिडर ओपनिंग में महाराष्ट्र के सिद्धान्त गायकवाड नें 37 चालों में हरा दिया और इसके ठीक बाद चौंथे राउंड में उन्हे अप्रत्याशित तौर पर आंजनेय पाठक से भी हार का सामना करना पड़ा 

तो एलआईसी के दिनेश शर्मा को तीसरे राउंड मे महाराष्ट्र के आंजनेय पाठक नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए सिसिलियन ओपनिंग में 40 चालों में हार मानने पर विवश कर दिया ।

गौर करने वाली बात यह रही की उलटफेर करने वाले दोनों खिलाड़ी सिद्धान्त

और आंजनेय पहले दिन दोनों मुक़ाबले हार गए थे ।

दिन के चौंथे मुक़ाबले में लगातार दो हार के बाद मध्य प्रदेश के अश्विन डेनियल नें महाराष्ट्र के इंदरजीत महिंदरकर को पराजित करते हुए अपना पहला अंक बनाया ।

Pairings/Results

Round 1 on 2021/11/22 at 10:00 AM
Bo.No.FEDRtgNameResultNameFEDRtgNo.
11IND2355IMKulkarni Vikramaditya1 - 0Mahindrakar IndrajeetIND21298
22IND1937Aishwin Daniel0 - 1IMSharma Dinesh K.IND22887
33IND2033FMGaikwad Siddhant0 - 1AFMChoubey SaurabhIND19536
44IND2212Phatak Aanjaneya0 - 1WIMFranco Valencia AngelaCOL20895
Round 2 on 2021/11/22 at 04:00 PM
Bo.No.FEDRtgNameResultNameFEDRtgNo.
18IND2129Mahindrakar Indrajeet0 - 1WIMFranco Valencia AngelaCOL20895
26IND1953AFMChoubey Saurabh1 - 0Phatak AanjaneyaIND22124
37IND2288IMSharma Dinesh K.1 - 0FMGaikwad SiddhantIND20333
41IND2355IMKulkarni Vikramaditya1 - 0Aishwin DanielIND19372
Round 3 on 2021/11/23 at 10:00 AM
Bo.No.FEDRtgNameResultNameFEDRtgNo.
12IND1937Aishwin Daniel1 - 0Mahindrakar IndrajeetIND21298
23IND2033FMGaikwad Siddhant1 - 0IMKulkarni VikramadityaIND23551
34IND2212Phatak Aanjaneya1 - 0IMSharma Dinesh K.IND22887
45COL2089WIMFranco Valencia Angela1 - 0AFMChoubey SaurabhIND19536
Round 4 on 2021/11/23 at 04:00 PM
Bo.No.FEDRtgNameResultNameFEDRtgNo.
18IND2129Mahindrakar Indrajeet1 - 0AFMChoubey SaurabhIND19536
27IND2288IMSharma Dinesh K.½ - ½WIMFranco Valencia AngelaCOL20895
31IND2355IMKulkarni Vikramaditya0 - 1Phatak AanjaneyaIND22124
42IND1937Aishwin Daniel1 - 0FMGaikwad SiddhantIND20333
Round 5 on 2021/11/24 at 10:00 AM
Bo.No.FEDRtgNameResultNameFEDRtgNo.
13IND2033FMGaikwad Siddhant½ - ½Mahindrakar IndrajeetIND21298
24IND2212Phatak Aanjaneya0 - 1Aishwin DanielIND19372
35COL2089WIMFranco Valencia Angela0 - 1IMKulkarni VikramadityaIND23551
46IND1953AFMChoubey Saurabh0 - 1IMSharma Dinesh K.IND22887
Round 6 on 2021/11/24 at 04:00 PM
Bo.No.FEDRtgNameResultNameFEDRtgNo.
18IND2129Mahindrakar IndrajeetIMSharma Dinesh K.IND22887
21IND2355IMKulkarni VikramadityaAFMChoubey SaurabhIND19536
32IND1937Aishwin DanielWIMFranco Valencia AngelaCOL20895
43IND2033FMGaikwad SiddhantPhatak AanjaneyaIND22124
Round 7 on 2021/11/25 at 10:00 AM
Bo.No.FEDRtgNameResultNameFEDRtgNo.
14IND2212Phatak AanjaneyaMahindrakar IndrajeetIND21298
25COL2089WIMFranco Valencia AngelaFMGaikwad SiddhantIND20333
36IND1953AFMChoubey SaurabhAishwin DanielIND19372
47IND2288IMSharma Dinesh K.IMKulkarni VikramadityaIND23551