जब आप बढ़त लेने के बाद उसे ना सिर्फ खो देते है बल्कि अगला मैच हारकर पीछे हो जाते है ऐसे में अधिबन भास्करन वापसी का जज्बा रखते है ! असाधारण !

 

( All  photo by Lennart Ootes )

21वे होगेवीन शतरंज का 5वां राउंड शुरू होने के पूर्व अधिबन 2.5-1.5 से पिछड़ रहे थे और उनके लिए यह राउंड करो या मरो की स्थिति लेकर आया था ऐसे में उन्होने ना सिर्फ जीत दर्ज की बल्कि सीरीज को जीतने की अपनी उम्मीद एक बार फिर कायम कर ली है 

अपने राजा की सुरक्षा को लेकर हुई चूक के चलते जॉर्डन को यह मैच गवाना पड़ा । आपको ये भी मानना होगा की अधिबन नें आज दिखाया की उनकी समझ किसी 2700 के खिलाड़ी से कम नहीं है 

 

तीसरे राउंड में वे यी पर जीत दर्ज करने के बाद दो मैच ड्रॉ खेलकर इवांचुक फिलहाल 3-2 से आगे चल रहे है 

 

Bo.No.NameRtgPts.ResultPts.NameRtgNo.
12GMIvanchuk Vassily27322½½ - ½1½GMWei Yi27401
23GMAdhiban Baskaran26711½1 - 02½GMVan Foreest Jorden26094

 

आज होगा फ़ाइनल मुक़ाबला !!

आज छठे राउंड में क्या अधिबन जीत दर्ज कर खिताब जीतेंगे ?

क्या जॉर्डन एक बार फिर हार के बाद वापसी करके दिखाएंगे ?

क्या इवांचुक आसानी से यह सीरीज अपने नाम कर लेंगे ?

क्या वे यी अंतिम राउंड के जीत दर्ज कर सकेंगे ?

 

ओपन वर्ग 

तनिया सचदेव नें ओपन वर्ग में जीत दर्ज करते हुए एक बार फिर वापसी की राह पकड़ ली फिलहाल वह 4/6 अंक पर खेल रही है 

 

 

पेयरिंग राउंड 7 

 

शतरंज ही एक ऐसा अनोखा खेल है जहां उम्र की मौजूदगी आपको प्रयास करने से नहीं रोकती भले उम्र 75 हो या फिर ...

 

10 और 15 वर्ष ,खेल आपको बराबर मौके देता है !

 

हिन्दी पेज पर सभी शतरंज की खबरे हिन्दी में देखने के लिए क्लिक करे