chessbase india logo

क्या कोई भारतीय जीतेगा रैपिड - ब्लिट्ज़ विश्व खिताब?

by Niklesh Jain - 21/12/2022

जैसे ही साल का अंत आता है , शतरंज प्रेमियों की नजरे इस बात पर होती है की इस बार फटाफट शतरंज के विश्व विजेता कौन बनेंगे और अगर आप भारतीय शतरंज प्रेमियों की बात करे तो निश्चित तौर पर अगला विश्व खिताब कौन सा भारतीय जीतेगा यह सबसे ज्यादा  ज्यादा पूछे जाने वाला सवाल बन जाता है ! खैर इंतजार की घड़ियाँ अब खत्म हो चुकी है और कज़ाकिस्तान के अलमाटी में 26 दिसंबर से विश्व रैपिड चैंपियनशिप शुरू हो जाएगी जबकि 29 और 30 दिसंबर को विश्व ब्लिट्ज़ चैंपियनशिप खेली जाएगी । पुरुष और महिला वर्ग में कुल 4 विश्व खिताब और 12 पदक अपने नए विजेताओं के इंतजार में तैयार है । पढे यह लेख और जाने भारत से क्या कोई इस बार जीत सकता है ,विश्व खिताब !!

विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज – अर्जुन , निहाल क्या करेंगे कमाल ,महिलाओं मे वैशाली नई उम्मीद

शतरंज के फटाफट फॉर्मेट रैपिड और ब्लिट्ज़ की विश्व चैंपियनशिप शुरू होने मे अब कुछ ही दिन रह गए है और ऐसे मे सबकी नजरे इस बार पर रहने वाली है की क्या कोई भारतीय इस बार विश्व खिताब अपने नाम कर सकता है ।

विश्व चैंपियनशिप का आयोजन कजाकिस्तान के अल्माटी में 26 दिसंबर से होने जा रहा है और अब फीडे नें इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम की घोषणा कर दी है ।

पुरुष भारतीय खिलाड़ियों में विदित गुजराती शीर्ष खिलाड़ी होंगे तो

ब्लिट्ज़ में अर्जुन एरिगासी शीर्ष खिलाड़ी होंगे , इनके अलावा निहाल सरीन , पेंटाला हरीकृष्णा , डी गुकेश , सूर्या शेखर गांगुली ,एसएल नारायनन ,अरविंद चितांबरम प्रमुख खिलाड़ी होंगे

जबकि महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी , द्रोणावल्ली हरिका ,वैशाली आर ,पद्मिनी राऊत , तानिया सचदेव और दिव्या देशमुख प्रमुख खिलाड़ी होंगी ।

विश्व रैपिड शतरंज का वर्तमान खिताब पुरुष वर्ग में उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक तो महिला वर्ग में रूस की अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक के पास है ।

ब्लिट्ज में वर्तमान विश्व खिताब पुरुष वर्ग में फ्रांस के मकसीम लागरेव और महिला वर्ग में बीबिसारा अस्सायुबाएवा के पास है ।

भारत से विश्वनाथन आनंद नें 2017 में पुरुष वर्ग में तो

महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी नें 2019 में विश्व रैपिड खिताब अपने नाम किया था ।

क्या भारत से जीतेगा कोई विश्व खिताब ?

अगर इस बात की संभावना पिछले कई वर्षो में सबसे ज्यादा इस बार है तो इसका कारण है अभी अभी सम्पन्न हुई टाटा स्टील रैपिड और ब्लिट्ज़ शतरंज ,जिसमें दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों के बीच तीन खिताब भारत के युवा खिलाड़ियों नें अपने नाम किए । तो अगर कोई विश्व खिताब इस बार भारत आ जाए तो हमें आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए 

देखे हिन्दी चेसबेस इंडिया का यह खास विडियो 

 

भारतीय खिलाड़ियों की सूची 

No.NameFideIDFEDRtgName
22GMVidit Santosh Gujrathi5029465IND2659Rapid Open
26GMGanguly Surya Shekhar5002150IND2646Rapid Open
27GMHarikrishna Pentala5007003IND2646Rapid Open
34GMGukesh D46616543IND2632Rapid Open
39GMErigaisi Arjun35009192IND2628Rapid Open
40GMNihal Sarin25092340IND2628Rapid Open
50GMNarayanan S.L.5058422IND2605Rapid Open
63GMAravindh Chithambaram Vr.5072786IND2576Rapid Open
65GMHarsha Bharathakoti5078776IND2574Rapid Open
77GMPuranik Abhimanyu5061245IND2549Rapid Open
82GMAdhiban B.5018471IND2538Rapid Open
89GMSadhwani Raunak35093487IND2532Rapid Open
102GMNarayanan Srinath5018420IND2518Rapid Open
135GMPranav V25060783IND2430Rapid Open
136GMArjun Kalyan35018701IND2426Rapid Open
145GMSankalp Gupta5097010IND2402Rapid Open
6GMHarika Dronavalli5015197IND2475Rapid Women
7GMKoneru Humpy5008123IND2468Rapid Women
22IMVaishali Rameshbabu5091756IND2351Rapid Women
33IMTania Sachdev5007844IND2318Rapid Women
37WIMSavitha Shri B35061887IND2311Rapid Women
40IMPadmini Rout5029295IND2290Rapid Women
53WGMDivya Deshmukh35006916IND2238Rapid Women
12GMErigaisi Arjun35009192IND2750Blitz Open
19GMNihal Sarin25092340IND2702Blitz Open
24GMVidit Santosh Gujrathi5029465IND2669Blitz Open
30GMSadhwani Raunak35093487IND2657Blitz Open
39GMGukesh D46616543IND2632Blitz Open
47GMHarikrishna Pentala5007003IND2617Blitz Open
51GMAdhiban B.5018471IND2613Blitz Open
69GMAravindh Chithambaram Vr.5072786IND2586Blitz Open
90GMNarayanan S.L.5058422IND2562Blitz Open
105GMGanguly Surya Shekhar5002150IND2530Blitz Open
109GMHarsha Bharathakoti5078776IND2527Blitz Open
116GMPuranik Abhimanyu5061245IND2506Blitz Open
129GMNarayanan Srinath5018420IND2459Blitz Open
131GMPranav V25060783IND2440Blitz Open
134GMSankalp Gupta5097010IND2438Blitz Open
138GMArjun Kalyan35018701IND2426Blitz Open
4GMKoneru Humpy5008123IND2474Blitz Women
10GMHarika Dronavalli5015197IND2407Blitz Women
23IMVaishali Rameshbabu5091756IND2361Blitz Women
28WGMDivya Deshmukh35006916IND2322Blitz Women
31WIMSavitha Shri B35061887IND2311Blitz Women
33IMTania Sachdev5007844IND2309Blitz Women
38IMPadmini Rout5029295IND2298Blitz Women

 

Preliminary players lists:

Rapid Open: https://chess-results.com/tnr706381.aspx

Rapid Women: https://chess-results.com/tnr706382.aspx

Blitz Open: https://chess-results.com/tnr706383.aspx

Blitz Women: https://chess-results.com/tnr706384.aspx



Contact Us