Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

एमचैस यूएस रैपिड : मेगनस कार्लसन खिताब के करीब

by Niklesh Jain - 05/09/2021

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन चैम्पियन चैस टूर मे भले अपना सबसे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सके हो पर फिर भी वह टूर के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने हुए है और अब टूर के अंतिम पड़ाव एमचैस यूएस रैपिड शतरंज टूर्नामेंट मे वह खिताब जीतने के करीब पहुँच गए है । कार्लसन नें फाइनल के पहले दिन रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव को 2.5-1.5 से पराजित करते हुए मजबूत बढ़त कायम कर ली है और अब उन्हे फ़ाइनल जीतने के लिए दूसरे दिन सिर्फ 2 अंको की जरूरत है । अगर कार्लसन यह खिताब अपने नाम करते है तो सीसीटी 2021 मे वह वेसली सो की तरह 3 खिताब हासिल कर लेंगे , अब देखना होगा की क्या अंतिम दिन अर्टेमिव पलटवार कर पाएंगे । पढे यह लेख 



एमचैस यूएस रैपिड शतरंज – कार्लसन नें बढ़ाए खिताब की ओर कदम

चैम्पियन चैस टूर के नौवे और अंतिम पड़ाव एमचैस यूएस रैपिड ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट के बेस्ट ऑफ टू फाइनल में पहले दिन विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव को 2.5-1.5 से पराजित करते हुए खिताब की ओर कदम बढ़ा दिये है ।

कार्लसन को खिताब जीतने के लिए अब दूसरे दिन सिर्फ 2 अंको की जरूरत है जबकि अर्टेमिव ब्लादिस्लाव को ना सिर्फ दूसरे दिन 2.5 अंक बनाने होंगे बल्कि उसके बाद टाईब्रेक का भी अपने नाम करना होगा । दोनों के बीच खेले गए चार रैपिड मुकाबलों मे पहले दो मैच जीतकर कार्लसन नें 2-0 की बढ़त हासिल कर ली

पर तीसरे मैच को जीतकर अर्टेमिव ब्लादिस्लाव नें वापसी के संकेत दिये

पर कार्लसन नें चौंथा मैच ड्रॉ खेलते हुए दिन अपने नाम कर लिया ।





Contact Us