

मेगनस कार्लसन नें जीता एमचैस यूएस रैपिड शतरंज का खिताब
चैम्पियन चैस टूर के नौवे और अंतिम पड़ाव एमचैस यूएस रैपिड ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब मौजूदा विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें अपने नाम कर लिया । फाइनल मुक़ाबले मे रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव को लगातार दो दिन बेस्ट ऑफ टू फाइनल में 2.5-1.5 और 2.5-0.5 से पराजित किया ।

दूसरे दिन कार्लसन को जीत के लिए सिर्फ 2 अंको की जरूरत थी ऐसे कार्लसन नें पहला और तीसरा मैच जीतकर आवश्यक 2 अंक बना लिए ।

यह दूसरा मौका रहा जब अर्टेमिव को उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा

इसके साथ ही कार्लसन ने 2021 मे टूर के सबसे ज्यादा तीन खिताब जीतने के यूएसए के वेसली सो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है । अब 25 सितंबर से होने जा रहे टूर फाइनल में कार्लसन 339 टूर अंको के साथ खेलने उतरेंगे जबकि वेसली सो 261 अंको के साथ फाइनल की शुरुआत करेंगे ।
देखे फाइनल मुक़ाबले का लाइव विडियो विश्लेषण








