Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

प्रज्ञानन्दा और अदानी ग्रुप में करार , लंबे समय तक प्रायोजित करेगा अदानी ग्रुप

by Niklesh Jain - 05/01/2024

भारतीय शतरंज ग्रांड मास्टर आर प्रज्ञानन्दा को फीडे विश्व कैंडिडैट के ठीक पहले दिग्गज व्यवसायी गौतम अडाणी के रूप में नया प्रशंसक मिला है जिन्होंने गुरुवार को इस 18 वर्षीय ग्रैंडमास्टर का सहयोग करने के फैसले की घोषणा की। अडाणी ने ‘एक्स' पर प्रज्ञानांनदा के साथ मुलाकात की अपनी फोटो साझा की जिसमें उन्होंने चेन्नई के इस स्टार खिलाड़ी को भारत के अनगिनत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत करार दिया। कैंडिडैट की तैयारी कर रहे प्रज्ञानन्दा के खेल जीवन में यह करार बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है , क्यूंकी इससे उनके ट्रेनिंग और सही टूर्नामेंट खेलते समय तैयारी में बहुत मदद हो सकती है, पढे यह लेख 



अदानी ग्रुप के तौर पर प्रज्ञानन्दा को मिला बड़ा प्रयोजक 

अडाणी ने लिखा, ‘‘प्रज्ञानानंदा का समर्थन करना सौभाग्य की बात है, वह शतंरज की दुनिया में लगातार परचम लहरा रहे हैं और भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। '' उन्होंने लिखा, ‘‘उनकी सफलता अनगिनत युवा भारतीयों के लिए यह भरोसा दिलाने के लिए प्रेरणा है कि पोडियम पर खड़े होकर देश की महानता का जश्न मनाने से ज्यादा संतुष्टिदायक कुछ भी नहीं है।

अदानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अदानी के साथ प्रज्ञानदा उनके पिता और कोच 

'' उन्होंने लिखा, ‘‘भारत क्या कर सकता है और क्या होगा, प्रज्ञानानंदा इसका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मैं उन्हें शुभकामनायें देता हूं।'' वहीं प्रग्नानंदा ने कहा," मेरा देश वैश्विक मंच पर अच्छा प्रदर्शन करे, यह सुनिश्चित करने के लिए मैं बेहद उत्सुक हूं.

मैं जब भी खेलता हूं तो मेरा एकमात्र लक्ष्य देश के लिए और अधिक सम्मान हासिल करना होता है. मेरी क्षमताओं पर भरोसा करने के लिए अदाणी ग्रुप को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं.'' गत वर्ष विश्व कप में उप विजेता बनकर प्रज्ञानन्दा नें फीडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में स्थान पक्का किया जो इस साल अप्रैल में कनाडा के टोरंटो में होगा। इससे चीन के विश्व चैम्पियन डिंग लिरेन के लिए चैलेंजर तय होगा।

चेसबेस इंडिया के सीईओ सागर शाह नें प्रज्ञानन्दा से इस बारे में बातचीत की 





Contact Us