
फ्रीस्टाइल शतरंज चैलेंज : करूआना से हारकर गुकेश हुए बाहर, विश्व चैम्पियन डिंग भी हुए बाहर
कार्लसन - अब्दुसत्तोरोव और अरोनियन - करूआना खेलेंगे सेमी फाइनल
हॅम्बर्ग ,जर्मनी फ्रीस्टाइल शतरंज गोट चैलेंज सुपर-टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल मुक़ाबले में

भारत के डी गुकेश को दिग्गज यूएसए के खिलाड़ी फबियानों करूआना से हार का सामना करना पड़ा है , बेस्ट ऑफ टू गेम्स के इस क्वाटर फाइनल में गुकेश को पहले मुक़ाबले में हार का सामना करना पड़ा था जबकि दूसरा मुक़ाबला ड्रॉ रहने से गुकेश 1.5-0.5 से मुक़ाबला हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए है ।

वही दूसरे क्वाटर फाइनल में यूएसए के लेवान अरोनियन नें मेजबान जर्मनी के विन्सेंट केमर को पराजित करते हुए सेमी फाइनल में जगह बना ली

तो अब तक शानदार प्रदर्शन कर रहे उज़्बेक्सितान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव नें मौजूदा क्लासिकल विश्व चैम्पियन डिंग लीरेन को 1.5-0.5 से हराते हुए सेमी फाइनल में जगह बना ली ।

वहीं रोचक क्वाटर फाइनल में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन नें पहला मुक़ाबला हारकर भी जोरदार वापसी करते हुए फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा को दूसरा मुक़ाबला हराकर वापसी कर ली

और इसके दोनों खिलाड़ियों को सेमी फाइनल में जगह बनाने टाईब्रेक जीतना था जिसमें कार्लसन नें बाजी मारते हुए दोनों टाईब्रेक अपने नाम कर लिए और सेमी फाइनल में जगह बना ली
तो अब देखना होगा की कौन से दो खिलाड़ी फाइनल में टक्कर लेंगे









