
फ्रीस्टाइल शतरंज चैलेंज : क्वाटर फाइनल में करूआना से टकराएँगे गुकेश
हॅम्बर्ग ,जर्मनी । फ्रीस्टाइल शतरंज गोट चैलेंज सुपर-टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारत के डी गुकेश के लिए अच्छा नहीं बीता,

पहले दिन नॉर्वे के मैगनस कार्लसन, यूएसए के लेवान अरोनियन और चीन के विश्व चैम्पियन डिंग लीरेन को पराजित करने वाले गुकेश को दूसरे दिन यूएसए के फबियानों करूआना,

उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक और

जर्मनी के विन्सेंट केमर से हार का सामना करना पड़ा

और गुकेश रैपिड प्लेऑफ के बाद 3 अंक बनाकर छठे स्थान पर रहे और अब क्वाटर फाइनल में उनका मुक़ाबला तीसरे स्थान पर रहने वाले करूआना से होगा ।

अन्य खिलाड़ियों में अब्दुसत्तोरोव नें दूसरे दिन शानदार खेल दिखाते हुए रैपिड में पहला स्थान हासिल किया और अब क्वाटर फाइनल में उनका सामना
अंतिम स्थान पर रहने वाले चीन के विश्व चैम्पियन डिंग लीरेन से , विन्सेंट केमर से लेवान अरोनियन और फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा से मैगनस कार्लसन का मुक़ाबला होगा ।
अब नॉक आउट मुकाबलो के लिए क्लासिकल 960 मुक़ाबले खेले जाएँगे और ड्रॉ होने पर टाईब्रेक के जरिये परिणाम निकाला जाएगा ।








